बदायूँ । नव सम्वतसर चैत्र शुल्क प्रतिपदा विक्रम संवतसर 2083 की पूर्व संध्या पर भारतीय नव वर्ष मेला समिति की ओर से काव्य गोष्ठी और विचार गोष्ठी का आयोजन बदायूं क्लब में किया गया, कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजीव कुमार गुप्ता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह सुनील गुप्ता, व्यवसायी सुबोध गोयल, समिति के अध्यक्ष नीरज रस्तोगी और महामंत्री डॉ अक्षत अशेष ने भारत माता और सरस्वती माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया, डॉ शुभ्रा माहेश्वरी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की, इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा, इस नव संवत्सर में हमें स्वदेशी, नागरिक कर्तव्य, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण एवं सामाजिक समरसता मिला कर कुल पांच परिवर्तन अपने अन्दर लाने है ताकि हम सब मिलकर एक स्वस्थ्य समाज एवं सुदृढ़ राष्ट्र के निर्माण में सहायक बन सकें। आयोजन में कविता पाठ भी हुआ डॉ अक्षत अशेष ने कहा, पौरुष का पावन प्रकर्ष शुभ हो हर भूमिका का निष्कर्ष शुभ हो अपने ही सम्वत् का हर्ष शुभ हो यानी सबको यह नव वर्ष शुभ हो डॉ शैलेन्द्र कबीर ने कहा, सुख,समृद्धि, आरोग्य,यश,बढ़े निरंतर हर्ष। मंगलमय हो सभी को, भारतीय नव वर्ष।। अखिलेश ठाकुर ने कहा धर्म हित हाथ में न लेंगे तलवार हिन्दु, फिर हिन्दु धर्म का खिबईया बनेगा कौन इस अवसर पर कार्यक्रम में समिति के सदस्य संघचालक श्री सुनील कुमार गुप्ता, गौरव गुप्ता, आदित्य श्रोत्रिय, नरेश चन्द्र शंखधार, सुमित मिश्रा, डाॅ. राजीव जौहरी, जोगपाल सिंह , इंजी दीपक गुप्ता, मयंक प्रताप, रचित बंसल, मयंक गुप्ता, प्रशांत दीक्षित, शिवम वैश्य, , पंकज शर्मा, नितेश वाष्र्णेय, मुकेश वर्मा, विनीत शर्मा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रविन्द्र मोहन सक्सेना ने किया एवं आभार प्रदर्शन अध्यक्ष नीरज रस्तोगी ने किया।