भाजपा में मनोज थपलियाल का 10 साल का बनवास खत्म, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में सलाहकार बने

WhatsApp Image 2026-03-18 at 7.33.17 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। भाजपा संगठन में लंबे समय से अज्ञातवास झेल रहे वरिष्ठ पार्टी नेता मनोज थपलियाल के अचानक अच्छे दिन आ गए। केंद्रीय स्वास्थ मन्त्रालय भारत सरकार ने पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर मनोज थपलियाल को अपने मंत्रालय में केंद्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान का सदस्य और अनुसंधान परिषद का सलाहकार नियुक्त किया है। भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर गरीब और वंचित समुदाय के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। नया दायित्व मिलने पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए मिठाइयाँ बांटी और बधाई दी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

शहर की महानगर कॉलोनी निवासी मनोज थपलियाल एक समय कुशल चुनावी रणनीतिकार और भाजपा संगठन की रीढ़ माने जाते थे। उन्होंने वर्ष 1985 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा संगठन में विभिन्न पदों पर कार्य किया। लोकसभा और विधानसभा चुनावों में कुशल प्रबंधन करके चाणक्य की भूमिका निभाई। लेकिन बीते दस साल से वह स्थानीय गुटबाजी के चलते भाजपा संगठन की मुख्य धारा से अलग रहे । हालांकि, वर्ष 2016 में जब असम में पहली बार भाजपा की सरकार बनी तो उनको डिब्रूगढ़ और तिनसुकिया विधानसभा का प्रभारी बनाया गया था। इससे पूर्व १९९८ में असम के इन दोनों ज़िलों में संघ के विस्तारक भी रहे ।मगर, उसके बाद स्थानीय स्तर मनोज थपलियाल को कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं मिली। लेकिन, हाल ही में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के एक बड़े नेता की पैरवी पर उनको केंद्रीय स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्रालय की गवर्निंग बॉडी में सदस्य एवं सलाहकार जैसा महत्वपूर्ण पद मिला। थपलियाल की इस उपलब्धि पर उनको केंद्रीय स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री प्रताप राव जाधव, पैरा ओलंपिक डवलपमेंट कमेटी के चेयरमैन दक्ष शर्मा पाराशर ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मनोज थपलियाल को बधाई देने वालों में पूर्व केंद्रीय मंत्री रामशंकर कठेरिया, हाथरस सांसद अनूप प्रधान,भाजपा के प्रदेश मंत्री अमित बाल्मीकि, सफाई आयोग के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ बाल्मीकि, दिल्ली में त्रिलोकपुरी के विधायक रविकांत उज्जैनवाल,वोपूर्व भाजपा महानगर अध्यक्ष पुष्पेंदु शर्मा, डॉ केएम अरोड़ा, तरुण गंगवार, सतीश शर्मा, बंटी ठाकुर, मनोज यादव, योगेश बंटी, धर्म जागरण मंच के क्षेत्रीय संयोजक नंदकिशोर समेत कई बड़े नेता शामिल हैं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights