गाजे बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्राकलश यात्रा के साथ 9 दिवसीय श्रीरामकथा का शुभारंभ
चित्रकूट। परमहंस सन्त श्री रणछोड़दास जी महाराज के कर कमलों से जानकीकुंड में स्थापित श्री रघुबीर मन्दिर ट्रस्ट बड़ी गुफा में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी चैत्र नवरात्रि का उत्सव रामनवमी बड़े ही भक्ति भाव पूर्वक एवं हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। इस वर्ष वृंदावन के मलूक पीठ के पीठाधीश्वर एवं रेवासा राजस्थान पीठ के पीठाधीश्वर राजेंद्र दास जी महराज भगवान श्री राम की पावन कथा का गान करेंगे। इस अवसर पर ट्रस्टी इलेश जैन एवं महिला समिति की अध्यक्षा श्री मती ऊषा जैन ने बताया कि, इस वर्ष कथा श्रवण करने एवं उत्सव में सम्मिलित होने देश के विभिन्न प्रान्तों से गुरुभाई बहनों एवं राम कथा रसिक प्रेमियों का आना शुरू हो गया है। इस वर्ष के नवदिवसीय कथा का प्रारम्भ चैत्र कृष्ण अमावस्या 18 मार्च को सायँ कलश यात्रा के साथ प्रारम्भ हो गया, जिसमें गाजे बाजे हाथी, घोड़े ,बग्घी के साथ मंगल कलश के साथ माताएं, साधु संत एवं सदगुरु परिवार के सभी सदस्यों की अगवानी में रामायण जी की पोथी के साथ सदगुरु नेत्र चिकित्सालय के प्रार्थना भवन से रघुवीर मंदिर होते हुए विद्याधाम प्रांगण तक भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली गई कलश यात्रा की शुरुआत गुरु पूजन के साथ हुई ट्रस्ट के अध्यक्ष विशद भाई मफ़त लाल की धर्म पत्नी एवं ट्रस्ट की ट्रस्टी रूपल मफ़त ने गुरुपूजन किया तत्पश्चात कलश यात्रा की शुरुआत हुई। । तदुपरान्त दिनाँक 19 मार्च से 27अप्रैल तक प्रतिदिन प्रातः 7.00 बजे से श्री रामचरितमानस का नवान्ह पारायण सुरेन्द्र शास्त्री रघुवीर मंदिर में करेंगे एवं पूज्य मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास जी महाराज जी की कथा विद्याधाम विद्यालय के प्रांगण में अपराह्न 3.30 से 6.30 तक प्रतिदिन होगी। साथ ही गौ सेवा केन्द्र की संचालिका उषा जैन ने बताया कि पञ्चमी को सायँ गोधूलि बेला में गौ सेवा केंद्र के वार्षिकोत्सव के निमित्त 56 भोग का गौ अन्नकूट एवं आरती का आयोजन किया जाएगा। रामनवमी के दिन प्रातः 11 बजे से मन्दिर में बधाई एवं दोपहर ठीक 12 बजे भगवान का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।














































































