श्रीराम कथा महोत्सव में प्रभु श्री राम ने धनुष तोड़ा, आकाश से देवताओं ने की पुष्प वर्षा

WhatsApp Image 2026-03-18 at 5.44.07 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं : श्रीराम कथा महोत्सव के छठवें दिन कथा वाचक रवि महाराज ने भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े अत्यंत मार्मिक प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।
कथा वाचक रवि महाराज ने भगवान श्रीराम द्वारा अहिल्या का उद्धार, गंगा महिमा और गंगा जी का अवतरण, महर्षि विश्वामित्र द्वारा श्रीराम और लक्ष्मण को जनकपुरी ले जाने,

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


राजा जनक द्वारा श्रीराम के प्रथम दर्शन, श्रीराम और लक्ष्मण के जनकपुरी भ्रमण तथा पुष्पवाटिका में माता सीता और भगवान श्रीराम के प्रथम मिलन का सुंदर प्रसंग सुनाया।माता सीता द्वारा माता पार्वती का पूजन आदि प्रसंग के बाद उन्होंने कहा कि धनुष यज्ञ मंडप में श्रीराम, लक्ष्मण और विश्वामित्र प्रवेश हुआ। अनेक राजाओं द्वारा शिव धनुष को न उठा पाने सभी चिंतित हो उठे। अंततः भगवान श्रीराम ने भगवान शिव का धनुष भंग किया। आकाश से पुष्प वर्षा होने लगी। चारों ओर श्री राम के जयकारे लगने लगे वातावरण भक्ति में बन गया।
इस मौके पर मुख्य यजमान आदेश शंखधार, राम बहादुर पांडे, नीरज रस्तोगी, विनय सिंह, नीरज शर्मा, दयाराम वेदपन्थी, महेंद्र, गजेंद्र पंत, संतोष वर्मा, अरविन्द शर्मा, आरके उपाध्याय, अनिल पवार, दिलीप, निवेदिता शंखधार, कुसुम सक्सेना, दुर्गेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights