महिला का शव फंदे पर लटका मिला,दहेज हत्या का आरोप

WhatsApp Image 2026-03-18 at 5.58.09 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। थाना बिनावर क्षेत्र के गांव पुठी में बुधवार सुबह करीब 9:00 विवाहिता की हत्या का आरोप लगाते हुए मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने सूचना पीआरबी पुलिस को दी सूचना पर पहुंची पीआरबी पुलिस ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दे दी सूचना पर पहुंची पुलिस जानकारी देते मृतका के मायका पक्ष थाना जैतीपुर क्षेत्र के गांव ओटा जिला शाहजहांपुर निवासी ने बताया की उन्होंने लगभग आठ साल पूर्व अपनी बहन लाली 30 की सादी थाना बिनावर क्षेत्र के गांव पुठी निवासी उमेश के साथ की थी मृतका के परिजनों ने बताया उनकी बेटी को आए दिन ससुराल पक्ष के लोग परेशान करते थे बुधवार सुबह एक ग्रामीण ने सूचना दी की तुम्हारी बहन ने फासी लगा ली है जिस पर परिजन आनन-फानन गांव पहुंचे तो उनकी बेटी का शव बरामदे में जमीन पर पड़ा हुआ था और परिजन मौके से फरार थे जिस पर पीड़ित ने पीआरबी पुलिस को सूचना दी सूचना पर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई इसके बाद मृतका के परिजन हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे जिस पर पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया और कार्रवाई का आश्वासन देते हुए मामले की सूचना क्षेत्रीय अधिकारी रजनीश कुमार उपाध्याय को दी सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय नगर अधिकारी ने घटना का मौका मुहाना करते हुए परिजनों को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया इसके बाद सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत एकत्र कर मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टमको भेजा और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई मृतका के दो छोटे-छोटे बच्चे जिसमें बड़े बेटे का नाम लोमेश 6 वर्ष लोकेश 2 वर्ष है विवाहिता की मौत के बाद बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उक्त संबंध में थाना प्रभारी अरिहंत कुमार सिद्धार्थ ने बताया संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हुई है परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है पोस्टमार्टम रिपोर्ट तहरीर आने के बाद के अग्रिम कार्रवाई की जाएगी और मामले की जांच की जा रही है घटना के संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights