किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिला अध्यक्ष तेजपाल गंगवार के नेतृत्व में किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला अधिकारी कार्यालय गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।किसानों ने बताया कि तहसील बहेड़ी के गांव शरीफनगर में करीब 500 साल पुराने कुएं और तालाबों पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से कब्जा हटवाकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।इसके अलावा तहसील मीरगंज के ग्राम हौसपुर में किसानों पर की गई धारा 122-बी की कार्रवाई को अन्यायपूर्ण बताते हुए उसे निरस्त करने और अमीन द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न को रोकने की मांग उठाई गई। किसानों ने कहा कि वे अपनी गेहूं की फसल बाजार में उचित दाम मिलने पर ही बेचेंगे और किसी प्रकार के दबाव को बर्दाश्त नहीं करेंगे।ज्ञापन में आवारा पशुओं की समस्या, गौशालाओं में चारे की कमी, खराब पड़े सरकारी हैंडपंप, राशन वितरण में गड़बड़ी तथा सरकारी कार्यालयों में किसानों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार जैसे मुद्दे भी प्रमुखता से उठाए गए।किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वे व्यापक स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। प्रदर्शन के दौरान सईद कुरैशी, हरपाल सिंह यादव , अकरम, सईद अहमद , मदनलाल, रिंकू गंगवार, अजय राठौर , शरीफ अहमद , शमशुल हसन, राम रहीम यादव सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights