जीआरएम के उन्नयन समारोह में नन्हे विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

WhatsApp Image 2026-03-18 at 4.33.51 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । जीआरएम स्कूल, जूनियर विंग, नैनीताल रोड के प्रांगण में कक्षा प्री-एनसी के विद्यार्थियों के लिए हुई ‘उन्नयन समारोह’ (अपग्रेडिंग सेरेमनी ) में नन्हे विद्यार्थियों ने अपनी दिखाई प्रतिभा का दमखम दिखाया। हिंदू नववर्ष एवं नवरात्रि के पावन पर्व की पूर्व बेला पर हुई अपग्रेडिंग सेरेमनी में ‘दुर्गा स्तुति’ के माध्यम से नन्हे विद्यार्थियों ने नारी सशक्तिकरण का सशक्त संदेश प्रस्तुत किया। नर्सरी एवं केजी के छात्रों ने ‘लिटिल सिंघम्स’ प्रस्तुति में अपनी नृत्य प्रतिभा से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। ‘ब्लश एंड ब्लूम’ कार्यक्रम में बच्चों ने पिरामिड बनाकर टीमवर्क, सतर्कता एवं अनुशासन का अद्भुत प्रदर्शन किया। ‘श्री कृष्ण महिमा’ की प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से लेकर माखन चोरी, कालिया नाग पर नृत्य, गोपियों संग रास तथा भगवद्गीता के उपदेश तक की जीवंत झांकी प्रस्तुत की गई। बच्चों की भावपूर्ण और सजीव अभिव्यक्ति ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।स्कूल के प्रधानाचार्य रणवीर सिंह रावत (नैनीताल शाखा) तथा जूनियर विंग की समन्वयक डॉ. विनीता सक्सेना के निर्देशन मेंकार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पूर्वजों के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ हुआ। प्रबंधक राजेश अग्रवाल, रिद्धि अग्रवाल निदेशक त्रिजित अग्रवाल, एवं श्रीमती पारुल अग्रवाल ने मुख्य अतिथि अर्बन कोआपरेटिव बैंक चेयरमैन श्रुति गंगवार को पुष्पगुच्छ भेंट किया।निदेशक त्रिजित अग्रवाल ने संबोधन में कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी को बधाई दी। प्रधानाचार्य रणवीर सिंह रावत ने कहा कि अनुशासन चरित्र निर्माण का प्रथम सोपान है। बच्चों को संस्कार सिखाने से अधिक उन्हें अपने आचरण से प्रेरित करना आवश्यक है। उन्होंने संघर्ष और आत्मनिर्भरता को सफलता की कुंजी बताते हुए विद्यार्थियों को स्वयं प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

कार्यक्रम के मध्य प्री- एनसी के छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ गणमान्य अतिथियों द्वारा स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। विद्यालय प्रबंधक राजेश अग्रवाल ने नन्हे कलाकारों के उत्साह एवं शिक्षिकाओं के अथक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जीआरएम विद्यालय पिछले 80 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि अपग्रेडिंग सेरेमनी प्री-एनसी के विद्यार्थियों के जीवन का महत्वपूर्ण चरण है तथा उनके अभिभावकों के लिए भी अविस्मरणीय एवं गौरवमयी क्षण है जो उनके बच्चों की सफलता और उपलब्धियों को दर्शाता है। प्रत्येक बच्चा अनूठा और स्वयं में विशिष्ट होता है, हमारी जागरूकता और सजगता उसे निखार कर कामयाब बना सकती है। मुख्य अतिथि सुश्री श्रुति गंगवार ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह विद्यालय न केवल शिक्षा में उत्कृष्ट है, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में भी अग्रणी है। बच्चों का आत्मविश्वास और मंच प्रस्तुति इसका सजीव प्रमाण है।कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण प्री-एनसी के विद्यार्थियों का सामूहिक मंच आगमन एवं अनुशासित प्रस्थान रहा, जिसने उनके विकास की सुंदर यात्रा को दर्शाया—एक रोते-बिलखते शिशु से आत्मविश्वासी एवं सुसंस्कृत विद्यार्थी तक।समारोह के अंत में जूनियर विंग की समन्वयक डॉ. विनीता सक्सेना ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि विद्यालय रूपी बगीचे में शिक्षक रूपी बागवान, विद्यार्थियों की नन्हीं पौध को इस प्रकार पुष्पित और पल्लवित करती है जिससे वे भविष्य में आने वाली सभी विघ्न बाधाओं के समक्ष अडिग खड़े रहें। कर्मठ शिक्षिकाओं रितु गुप्ता एवं मीनू शर्मा के मार्गदर्शन में नन्हे संचालकों अमैरा खान, लाईबा फातिमा, मनन अग्रवाल, अनाया खंडेलवाल, ख्याति, प्रिशा गुप्ता, आशना अग्रवाल, आमद हसन खान, पाखी गंगवार, युवान रस्तोगी, अनिका अग्रवाल, अमय मोहन एवं श्रेया पांडे—ने अपने उत्कृष्ट संचालन से सभी का मन मोह लिया। शत-प्रतिशत उपस्थिति हेतु अविरल गोयल, ऐश्वर्या आनंद, श्रियन चौहान, शिवाय श्रीवास्तव, संस्कृति आर्य श्रेष्ठ, मोहम्मद मदनी खान, अनुषा सिंह, श्रेयांक अग्रवाल, ख्याति, कौशिकी अग्रवाल, दिव्या गंगवार एवं अज़ान खान को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन कशिका सब्बरवाल एवं सिल्की अरोड़ा ने किया। तालियों से गूंजता प्रांगण और अभिभावकों के प्रसन्न चेहरे इस भव्य आयोजन की सफलता के साक्षी बने। गुलाब राय ट्रस्ट की चेयरपर्सन श्रीमती ऊषा रानी अग्रवाल, प्रेसिडेंट रवि कुमार अग्रवाल, जया अग्रवाल, पारुल अग्रवाल, ऋद्धि अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। निर्भय सक्सेना

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights