बरेली। मीरगंज थाना पुलिस ने क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 64.95 ग्राम स्मैक और एक ओपो कंपनी का स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस ने रात चौकी प्रभारी लाभारी उपनिरीक्षक सूरजपाल अपनी टीम के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक अवैध नशीला पदार्थ लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने हाईवे से मनकरा जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।गिरफ्तार युवक की पहचान मेहरबान (25) पुत्र शौहरत अली निवासी ग्राम रईया नंगला, थाना मीरगंज के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से 64.95 ग्राम स्मैक और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना मीरगंज में मुकदमा एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ढाबों पर आने वाले ट्रक चालकों से स्मैक लेकर उसे राह चलते लोगों को बेचता था और उससे मिलने वाले पैसों से अपने शौक पूरे करता था। पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी शाहजहांपुर जिले के जैतीपुर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है।पुलिस टीम में निरीक्षक अपराध संजय तोमर, उपनिरीक्षक सूरजपाल, हेड कांस्टेबल दीपक और कांस्टेबल रजत मलिक शामिल रहे।