बदायूं। रमज़ान के पाक माह में दैनिक तरुणमित्र समाचार पत्र बदायूं की टीम द्वारा 25वें रमज़ान को आयोजित रोज़ा इफ़्तार कार्यक्रम में रोज़दारो के साथ अन्य पत्रकार बंधु एवं सर्वसमाज के लोग शामिल हुए।शहर के लालपुल स्थित आलिमा जनाब पब्लिक स्कूल में रविवार को तरुणमित्र समाचार पत्र की ओर से कौमी एकता को समर्पित रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया। एकता और भाई चारे का संदेश देते हुए पत्रकारों व सर्वधर्म समाज के लोगों ने रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम में शिरकत की। तयशुदा वक्त पर सामूहिक रूप से रोज़ा इफ्तार किया गया। तदोपरांत भोजन की व्यवस्था की गई।वरिष्ठ समाजसेवी जेल विजिटर शमसुद्दीन शम्स ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से आपसी भाईचारे और सौहार्द को मजबूती मिलती है। समाज में इस तरह के कौमी एकता को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रमों की जरूरत है। आलिमा जनाब पब्लिक स्कूल के प्रबंधक वसीम अहमद खान उर्फ अर्शी ने कहा कि रमज़ान बेहद मुबारक महीना है। रोज़ा इंसान में भूख और बेबसी का अहसास पैदा करता है। जिससे इंसान दूसरे लोगों की भूख को समझता है और उसमें कमज़ोर लोगों की मदद का जज्बा उत्पन्न होता है।तरुणमित्र समाचार पत्र के ब्यूरो चीफ शारिक नसीरी ने सभी मेहमानों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि समाज को भाईचारा और एकता को समर्पित इस छोटे से कार्यक्रम में आप लोगों की शिरकत करने पर हमें बेहद खुशी हो रही है। जिसके लिए हमारी पूरी टीम आपकी आभारी है। इस मौके पर मुल्क में अमन चैन, तरक्की और भाईचारा कायम रहने के लिए सामूहिक दुआ की गई। कार्यक्रम में हाफ़िज़ मोहम्मद जैद अहमद, वरिष्ठ पत्रकार अफ़ज़ल अज़ीज़ खान, पंकज गुप्ता, पवन पाल, अरशद नसीरी,परवेज खान, सय्यद शाहिद अली, साबिर मालिक, नोमान खां, आकिल खां, शकील भारती, अमान उल्ला खां, अनवर खुर्शीद चुन्ना मियां, मुनीश, राहुल, एनपी सिंह, जुनैद, विनोद, मोअज्जम यार खां, सुरेन्द्र कुमार, अरशद, आदि मौजूद रहे।