हिंदू समाज को जोड़ने का कार्य मंदिरों से होगा शुरू,हर मंदिर का बनाया जाएगा अपना व्हाट्सएप ग्रुप

WhatsApp Image 2026-03-16 at 5.41.09 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। मोहल्ला लालपुल निवासी डॉ अमर सिंह, और शिव दुर्गा मंदिर के महंत चमन प्रकाश द्विवेदी जी के अगवानी में अखिल भारतीय सनातन बोर्ड द्वारा आयोजित सनातन बोर्ड–मठ मंदिर विभाग गठन के जिला स्तरीय कार्यक्रम में बदायूं नगर क्षेत्र में स्थित विभिन्न मंदिरों के पुजारी व महंतों को आमंत्रित कर, मंदिरों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

कार्यकारिणी प्रमुख देवदत्त शर्मा ने बताया कि आज मंदिरों और समाज के बीच दूरियां बढ़ गई है
आरती के समय अधिकतर मंदिर भक्तों से खाली रहते हैं और लंबे समय से मंदिरों के स्पीकर बंद पड़े हैं,
और उन्होंने मंदिरों को समाज का शक्ति केंद्र बनाने और मंदिरों के पुजारियों को सशक्त बनाने की आवश्यकता पर बल दिया

केशव नाथ वैश्य ने बताया कि इस आधुनिक व्यस्त जीवन में हिंदू समाज के पास मंदिर जाने और अपने धर्म ग्रंथ पढ़ने का समय ही नहीं है, हम अपने परिवार और बच्चों का पूरा समय टीवी और मोबाइल को दे रहे हैं

वरिष्ठ महंत अभिमन्यु पांडे ने सभी मंदिरों के पुजारी सदस्यों से आवाहन किया कि अपने–अपने मंदिरो के सभी भक्तों को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जोड़ लिया जाए,
जिससे हम सभी सोशल मीडिया और आधुनिक तकनीक का प्रयोग कर, भक्तों और मंदिरों के बीच सीधा संवाद स्थापित कर सकेंगे

महंत मनोज कुमार मिश्रा ने सभी मंदिरों के बाहर सूचना बोर्ड लगाए जाने का सुझाव दिया जिस पर प्रतिदिन संवत, तिथि, त्योहारों की सूचनाये लिखी जाएं जिससे मंदिरों और भक्तों के मध्य संवाद बढ़ाया जा सकेगा

सनातन बोर्ड अध्यक्ष जितेंद्र साहू ने बताया कि आरती के समय स्थानीय भक्तगणों को आरती में यजमान बनाया जाए और वह पूरे परिवार व मित्रों सहित निर्धारित किए समय पर आरती में शामिल हों
जिससे मंदिरों में एकांकी पन तुरंत खत्म हो सकेगा, और हमारे बच्चे ,भावी नई पीढ़ी धर्म के लिए जागरूक बन सकेगी

संगठन प्रवक्ता सत्यनारायण गुप्ता जी ने बताया कि प्राचीन काल से हमारे सभी मांगलिक कार्य मंदिरों में ही किए जाते थे उन्होंने समाज से आवाहन किया कि सभी सनातनी अपने बच्चों के मुंडन संस्कार, जन्मदिन, विवाह की वर्षगांठ, विवाह करना और विवाह हेतु बच्चों/बच्चियों को दिखाने जैसे सभी कार्य पुनः मंदिरों में शुरू करे

कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों और सनातन बोर्ड के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सर्वसम्मति से एड अश्वनी भारद्वाज को मठ मंदिर विभाग का विभाग प्रमुख, व राकेश गुलाटी और विनोद कुमार को सह–प्रमुख घोषित किया गया

कार्यक्रम में सत्यपाल शर्मा, मोहित शर्मा ,रविंद्र मिश्रा ,पुष्पेंद्र मिश्रा ,अखिलेश शर्मा ,आशीष सक्सेना, ऋषिपाल पाठक, विपिन कुमार पाठक ,राधेश्याम साहू, सुभाष मैथिल, जयप्रकाश गुप्ता, कै.विजय रतन सिंह, कै. सत्यवीर सिंह ,एडवोकेट श्याम पाल सिंह, डॉक्टर संजीव गुप्ता, पूनम सिंह ,मणि भदोरिया,ममता साहू , पूर्व सभासद मुन्नी देवी साहू आदि उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights