कवि प्रदीप विशाल रायजादा की पुण्यतिथि पर आयोजित की गई काव्य गोष्ठी

WhatsApp Image 2026-03-16 at 4.18.16 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं: उत्तर प्रदेश हिन्दी प्रचार समिति द्वारा बदायूं के हास्य व्यंग के कवि प्रदीप रायजादा विशाल की पुण्यतिथि पर बजरंग नगर में उनके आवास पर एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया| कार्यक्रम में अध्यक्ष डां गीतम सिंह और मुख्य अतिथि डां शैलेन्द्र कबीर रहे|
कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर शारदे की वंदना आदर्श कुमार समय ने पढ़ी |

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

कार्यक्रम में पधारे विनोद कुमार सूर्यवंशी ने प्रदीप विशाल रायजादा को याद करते हुए कहा कि

अम्नो अमा में घोलते नफरत का जो जहर
ऐसे सियासी लोगों को मिट्टी चटाईये

डां शैलेन्द्र कबीर ने पढ़ा

अब ना समय है यहां कि गहरे अंधियारे की बातें हो

पूरे मन से नई सुबह की उजियारे की बातें हो

डां गीतम सिंह ने कहा कि

रायजादा जी हमें यादें सुहानी दे गये
जो सदा संवल रहेगी वो कहानी दे गये

कार्यक्रम का संचालन करते हुए षट्वदन शंखधार ने पढ़ा

शत् शत् नमन तुम्हे हृदय से श्रद्धा सुमन चढ़ाते हैं
आज तुम्हारी पुण्य तिथि पर आंसू सभी बहाते हैं

जयवीर चंद्र वंशी ने कहा

कोई काशी चला कोई कावा चला
मां के चरणों में सिर को नवाता चला

राजस्थान से पधारे पवन विशेष ने कहा कि
ऐ ग़ालिब उम्र भर खड़े अजीबो गरीब हालात करता रहा

नट वोल्टदिमाग के ढीले थे मैं गाड़ी टाइट करता रहा

कवि विष्णु गोपाल अनुरागी ने पढ़ा

मैंने चाहा नहीं मुझको ज्यादा मिले
साथ आधा निभाने का वादा मिले
अब जन्म जब मिले प्रार्थना हे प्रभु
मुझको मेरा पिता रायजादा मिले

कुमार आशीष ने काव्य पाठ करते हुए कहा कि
गीत गन्धर्व की इस पावन सभा में
शब्द सुमनों के सिवा हम और क्या दे
भावनाओं की प्रत्यंचा पर चढ़ाकर
पुष्प शर संधान करते हैं यही से

कार्यक्रम में वीरेंद्र कुमार,पवन शंखधार ,रिया रायजादा,मीनाक्षी रायजादा,शंशाक रायजादा, विनोद कुमार सोमवंशी,अमित राठौर,उदय सोमवंशी, मनोज शंखधार,ने सभी का आभार व्यक्त किया और सभी कवियों को सम्मानित भी किया|

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights