भाकियूं ने अतिक्रमण औऱ सड़क निर्माण में धांधली के खिलाफ लोनिवि ऑफिस घेरा,प्रदर्शन
बदायूं । भारतीय किसान यूनियन असली गैरराजनैतिक ने लोकनिर्माण विभाग खंड 2 को घेरा और धरना प्रदर्शन किया।
इस धरने की अध्यक्षता सूरजपाल सिंह ने की और संचालन युवा जिला अध्यक्ष जसवीर सिंह यादव ने किया जिला उपाध्यक्ष हरीश पटेल ने कहा की अग्रवाल आरोमास प्राइवेट लिमिटेड मुरादाबाद फर्रुखाबाद रोड नजदीक दादी की रसोई से पहले एक फैक्ट्री है जिसके मालिक नितिन अग्रवाल है उन्होंने लोक निर्माण विभाग की जगह पर अवैध निर्माण कराकर कब्जा कर लिया है जिस कारण से वहां आने जाने वाले वाहनों को असुविधा होती है और इस अवैध कब्जा को लेकर 3 माह पहले फैक्ट्री के गेट पर संगठन ने धरना किया था उसके बाद उस जगह की नाप हुई जिसमें अवैध निर्माण पाया गया तार से लगी बाढ़ हटा ली लेकिन अवैध दीवार एवं गारडन नही हटाया जिसमें पीडब्ल्यूडी के एक अधिकारी एमपी सिंह की आर्थिक साठ गांठ के चलते नहीं हटाया गया शीघ्र हटवाया जाए। उन्होंने कहा बदायूं बिसौली रोड पर सिलहरी ग्राम से गुरपुरी बिनायक मे पेंटेड रोड का निर्माण कराया गया अवर अभियंता और ठेकेदार की आर्थिक साठ गांठ के चलते रोड का कार्य मानक के अनुसार सही नहीं हुआ रोड के खड़डे नहीं भरे गए और बजरी उखड़ गई इसकी जांच कराकर अवर अभियांता और ठेकेदार के खिलाफ करवाई की जाए और टूटे हुऎ रोड की मरम्मत कराई जाए जिला कोषअध्यक्ष हरवंश पटेल ने कहा की बदायूं बिसौली मार्ग से एक रोड कुनार और बरातेगदार तक जाता है तीन माह पहले से रोड तोड़ दिया गया लेकिन तीन माह के बाद भी अभी तक रोड़ डालने का कार्य आरंभ नहीं कराया गया है जिससे कुनार और बरातेगदार के निवासियों को परेशानी का सामना करना पड रहा है और पैदल ब दो पहिया वहनों का आवागमन बहुत मुश्किल से हो पा रहा है सडक का निर्माण मानक से कराया जाए जिला अध्यक्ष केपीएस राठौर ने कहा दातागंज रोड नए भट्टे से ग्राम मचलई की रोड रखी है इसका निर्माण कार्य मानक से जल्द कराया जाए
जिला अध्यक्ष जी ने कहा की बरेली मथुरा रोड बड़ी ज्यारत से आगे चंद्रका देवी इंटर कॉलेज के पास लोक निर्माण विभाग की जमीन पर सड़क के किनारे दुकानों का अवैध निर्माण लोक निर्माण के अवर अभियता एव बिनीयमित क्षेत्र के अवर अभियंता और दुकान मालिकों की आर्थिक साथ गांठ के चलते दुकानों का अबैध निर्माण करा दिया गया है जांच करके तीनों के खिलाफ उचित करवाई की जाए और सरकारी जगह को भु माफियाओं से मुक्त कराया जाए अगर यह कार्य 10 दिनों के अंदर नहीं कराया जाता है तो संगठन जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना करने को बाद बाधय रहेगा और इस धरने के दौरान किसी तरह की कोई अप्रिय घटना घटती है तो इसकी पूर्ण जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारियों की होगी
निम्नलिखित पदाधिकारी ने अपनी सहभागिता दिखाई हरिश पटेल हर वंश पटेल जसवीर सिंह यादव एडवोकेट पुनम गुप्ता प्रताप सिंह राजेश पटेल पप्पू मौर्य कमल गुप्ता मुनेंद्र पटेल ऋषि पाल सिंह सूर्य प्रताप यादव अरविंद शर्मा बबलू यादव द्वारका सिंह मोहम्मद तारिक वसीम गददी अंसारी नवीन महेश शिवपाल यादव सूरजपाल सिंह अरविंद पटेल रविंद्र यादव कल सिंह राजपाल सिंह पुष्पेंद्र यादव परमेश्वर मुकेश शर्मा विपिन महेश्वरी प्रदीप महेश्वरी आदि














































































