कायस्थ सेना कल्याण परिवार के होली मिलन समारोह में वन मंत्री ने व्यापार स्थापित करने की अपील की
बरेली। कायस्थ सेना कल्याण परिवार के तत्वाधान में रोटरी भवन में होली मिलन व सम्मान समारोह आयोजित किया गया कार्यक्रम में महामंडलेश्वर डॉक्टर शिवानंद चित्रगुप्त जी द्वारा भगवान श्री चित्रगुप्त जी का पूजन कर आरती वंदना से शुभारंभ किया गया। होली मिलन के रंगा रंग कार्यक्रम में तन्वी सक्सेना, अंशिका जौहरी, जाहन्वी, वृंदा व उत्कर्ष ने मनमोहक प्रस्तुति देकर उपस्थित जनों का मन मोह लिया। कायस्थ सेना कल्याण परिवार के संरक्षक संजीव सक्सेना द्वारा जिला संगठन में अमित सक्सेना”मिट्ठू”, संदीप सिंन्हा व प्रवीण श्रीवास्तव को जिला उपाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई साथ ही अश्विनी जौहरी और आलोक वर्मा को जिला सचिव पद पर मनोनीत किया, संगठन के विशेष महत्वपूर्ण पद पर चन्द्र प्रकाश सक्सेना फौजी को जिला प्रमुख घोषित किया गया। होली के रंगा रंग कार्यक्रम में राधा कृष्ण की मनमोहन झांकी के साथ-साथ नृत्य करते हुए सभी लोगों ने आनंद दिया, उत्कर्ष द्वारा “दे दारू”गीत पर सभी लोग झूमने लगे। होली मिलन सम्मान समारोह में उपस्थित उत्तर प्रदेश सरकार के बल एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार ने कायस्थ सेना कल्याण परिवार के मुख्य स्लोगन साथ चले-आगे बढ़े पर जोर देते हुए कहा कि आज के समय में इस स्लोगन को साकार करने में ही कायस्थ समाज मजबूत होगा समाज की उन्नति में सबसे बड़ी भूमिका होगी, आज आवश्यकता है की क्या समाज के लोग अपना व्यापार स्थापित करने में सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर आगे बढ़े इसके बाद वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार ने नृत्य और जीत की प्रस्तुति देने वाले सभी कलाकारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया इसके साथ ही भाजपा के मढी़नाथ मंडल के नवनियुक्त सुधीर भटनागर उर्फ डब्बल भटनागर को मंडल अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर शाल ओढ़ाकर कर सम्मानित किया और बधाई दी,कार्यक्रम में हिन्दू समाज सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष और सबसे वरिष्ठ समाजसेवी शिवकुमार कुमार बरतरिया ने सभी उपस्थित जनों से सनातन धर्म की होलिका पूजन में विधि विधान से पूजन करने का आवाहन किया।कार्यक्रम में कायस्थ सेना कल्याण परिवार के प्रदेश अध्यक्ष आलोक प्रधान एडवोकेट ने संगठन द्वारा कायस्थ समाज के हित में किए जाने वाले कार्यों को पेश किया। और श्याम दीप सक्सेना ने संगठन के विस्तारीकरण पर चर्चा कर कार्य योजना पेश की, कायस्थ सेना कल्याण परिवार के संरक्षक संजीव सक्सेना ने कायस्थ समाज के सेवार्थ शव वाहन समर्पित करने की घोषणा की, संगठन के जिलाध्यक्ष आलोक सक्सेना ने संगठित सुरक्षा समन्वय तंत्र के जिला प्रमुख चंद्र प्रकाश सक्सेना फौजी को पूरे बरेली जिले में सीकरी क्रियान्वित कर के समाज को लाभान्वित करने का आवाहन किया कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव श्यामदीप सक्सेना द्वारा कोषाध्यक्ष अशोक सक्सेना, मनोज सक्सेना (धूप) सुनील सक्सेना,देवेंद्र सिंह,अलका सक्सेना, किशोर कटरू, आशीष सक्सेना विद्यार्थी, अंकुर सक्सेना(हम कायस्थ) अंशु सक्सेना अब अखिल भारतीय कायस्थ सभा के जिला अध्यक्ष मुकेश सक्सेना,आलोक सक्सेना एडवोकेट, सागर सक्सेना,रवि सक्सेना अवधपुरी,कमल सक्सेना व सीमा प्रधान कवि को भी सम्मानित किया गया।














































































