बरेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना आँवला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार थाना आँवला में दर्ज मुकदमा से संबंधित मामले में आरोपी पिछले लगभग तीन माह से फरार चल रहा था। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बारह भुर्जी मस्जिद के पास से अभियुक्त अजाबुद्दीन पुत्र खुशमुद्दीन, निवासी बसंत बिहार रोड नंबर-01, रहपुरा चौधरी, थाना सीटनगर, जनपद बस्ती (उम्र लगभग 44 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सचिन कुमार, हेड कांस्टेबल रफीक अहमद तथा कांस्टेबल अमुख शर्मा शामिल रहे।