उझानी । उत्तर प्रदेश में 15 मार्च से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण 15 और 16 मार्च को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। प्रभावित होने वाले संभावित जिले: पश्चिमी यूपी: सहारनपुर, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, आगरा, बरेली, रामपुर। मध्य और पूर्वी यूपी: लखनऊ, सीतापुर, अयोध्या, बस्ती, गोरखपुर, वाराणसी, बहराइच, श्रावस्ती, बाराबंकी, रायबरेली कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानी डॉ॰ मनीष कुमार सिंह के अनुसार यह बारिश यदि सरसों कटाई लिए तैयार है तो इस सप्ताह हल्की से मध्यम वर्षा होने के कारण फसल की कटाई ना करें । चारा मक्की- गर्मियों में चारा उपलब्ध कराने के लिए इस समय मक्का लोबिया तथा चारा ज्वार की कुछ खास किस्म की बुवाई के लिए अच्छा समय है । मक्का और लोबिया मिलाकर दोनों अच्छा है हरे चारे के लिए मक्का की गंगा २, विजय, डिकाल्ब, पैनियर, अफ्रीकन टॉल और लोबिया के किए रिसयन जॉइंट, यू.पी.सी-5286 प्रजातियाँ लगायें ।