बरेली। खानकाहे आलिया मोहम्मदिया कदीरिया रफ़िक़िया मुनीरिया मस्जिद रफीक उल औलिया में 22 रमज़ान ब मुताबिक 12 मार्च बरोज़ जुमेरात को खानकाहे शाहजी रफीकुल औलिया में हर साल की तरह इस साल भी खानकाहे शाहजी रफीक उल औलिया के साहिबे सज्जादा जनाब मोहिब मियां रफीकी की जानिब से इफ़्तार का इन्क़ाद किया गया जिस्में काफ़ी तदाद में लोगो ने इफ्तार किया। इसके बाद हर साल की तरह इस साल भी 22 रमज़ान मुबारक 12 मार्च बरोज़ जुमेरात बाद नमाजे ईशा मस्जिद रफीक उल औलिया में कुरान शरीफ मुकम्मल की महफ़िल सजाई गई जिसमें नातख़्वां हज़रात ने नातो मनक़बत पेश की और खतीब इमाम मस्जिद रफीकुल औलिया जनाब मौलाना सलीम साहब क़दीरी ने रमज़ान और कुरान पाक की फ़ज़ीलत बयान की व जनाब मोहिब मियाँ ने खुसूसी दुआ की।