कैपिटल पब्लिक स्कूल में कक्षा 7 के विद्यार्थियों ने कक्षा 8 के विद्यार्थियों को फेयरवेल पार्टी दी
बदायूँ। कैपिटल पब्लिक स्कूल में कक्षा 7 के विद्यार्थियों ने कक्षा 8 के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर कक्षा 7 के बच्चों द्वारा नृत्य, कविता, भाषण एवं समूह गीत के माध्यम से अपने सीनियर्स के प्रति सम्मान एवं स्नेह प्रकट किया। साथ ही सीनियर्स छात्रों ने सभी शिक्षक गण और अपने जूनियर्स को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज यहाँ खड़े होकर बोलना आसान नहीं क्योंकि आज इस जगह को अलविदा कहना है, यहाँ हमने सिर्फ पढ़ाई ही नहीं बल्कि क्लास रूम की हंसी दोस्तों के साथ बिताया है, हर पल शिक्षकों की डाँट के पीछे छुपा उनका प्यार आज सब याद बनकर दिल में उतर रहा है।

आज हम सब अलग-अलग रास्तों पर चलेंगे लेकिन यहाँ से मिली सीख और यादें हमेशा साथ रहेंगी।इसके बाद विद्यालय की प्रधानाचार्य मीनू सिंह ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सभी के लिए यह एक भावुक क्षण है क्योंकि हम अपने प्रिय विद्यार्थियों को विदाई दे रहे हैं जो हमारे विद्यालय के अभिन्न अंग रहे हैं।

वर्षों से हमने आप सभी बच्चों को आत्मविश्वास से भरे और सशक्त व्यक्तियों के रूप में विकसित होते हुए देखा जो जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हैं।मैं आपको प्रोत्साहित करती हूँ कि आप अपने पर विश्वास रखें, अपने सपनों को कभी न छोड़ें, आपकी यात्रा यहीं नहीं समाप्त होती है, यहाँ से तो अब नये सफर की शुरुआत होती है। आप जो भी करें उसमें सफलता और खुशी प्राप्त करें। साथ ही सीनियर्स छात्रों को उपहार देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएँ दी। अन्त में शिक्षकगण का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वे माता-पिता के अलावा बच्चों में जीवन भर ज्ञान का संचार करके स्वयंश्रेष्ठ मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, वे बच्चों का नैतिक समर्थन देते हैं और उनका निरंतर मार्गदर्शन करते हैं।इस अवसर पर ममता सक्सेना, अमित जौहरी, पूनम यादव, रश्मि रानी, दिव्या सिंह, प्रियंका भटनागर, रूपा सक्सेना, शीतेश गुप्ता, मुस्कान साहू, वंदना, कुमकुम, एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और सभी का योगदान सराहनीय रहा।














































































