शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण हेतु शिक्षक संघ के पदाधिकारी ने की वार्ता बीएसए ने दिया त्वरित निस्तारण का आश्वासन
बदायूँ।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बदायूं को शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण हेतु दिए गए ज्ञापन के क्रम में आज टीचर्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के बैनर तले राष्ट्रीय सचिव संजीव शर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने विभिन्न समस्याओं के बारे में विस्तृत चर्चा की जिसमें शिक्षकों के कार्यालय स्तर पर लंबित ऑनलाइन चयन वेतनमान स्वीकृति, एक ही पद पर 22 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके शिक्षक-शिक्षिकाओं की वरिष्ठता सूची निर्गत करने, सत्र 2026 27 की निशुल्क पाठ्यपुस्तकों को विद्यालयों तक पहुंचाने, खंड शिक्षा अधिकारी सहसवान द्वारा की जा रही अनियमितताओं के चलते ठोस कार्यवाही करने, शिक्षकों की किसी कारण अनुपस्थिति पर एक दिवस के अदेय वेतन को बहाल करने, शिक्षणेत्तर
कर्मचारियों की कई माह से लंबित ए0सी0पी0 स्वीकृति आदेश निर्गत करने, खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा शिक्षकों के चिकित्सा अवकाश एवं बाल्य देखभाल अवकाश अकारण ही लंबित या निरस्त ना करके ससमय अग्रसारित किए जाने, समस्त विद्यालयों को लाभार्थी संख्या के सापेक्ष समय से कन्वर्जन कास्ट और विद्यालय तक खाद्यान्न उपलब्ध कराए जाने, विद्यालयों में इस समय गैस उपलब्ध न होने के कारण मिड डे मील बनाने में हो रही समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए गैस की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु विस्तार पूर्वक वार्ता की गई। समस्त मांगों पर गंभीरता पूर्वक विचार विमर्श के पश्चात जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री वीरेंद्र कुमार सिंह जी ने संबंधित पटल सहायकों को उक्त समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया।
टीचर फेडरेशन ऑफ़ इंडिया परिवार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय का हार्दिक आभार व्यक्त करता है।
इस दौरान उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष एवं प्रांतीय प्रचार मंत्री संजीव शर्मा,
सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह राठौर,
जूनियर हाई स्कूल(पू0 मा0) शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रेमानंद शर्मा, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ मंत्री उदयवीर सिंह यादव, सीनियर बेसिक शिक्षक संघ मंत्री अतुल श्रोत्रिय, जूनियर बेसिक शिक्षक संघ मंत्री फरहत हुसैन, जिला कोषाध्यक्ष सुशील चौधरी, मोहम्मद अराफात खान, उजैर अहमद, वैभव श्रोतिय, रमन कुमार आदि मौजूद रहे।











































































