परिवहन कार्यालय के बाहर अवैध वसूली पर कार्रवाई, अस्थायी दुकानें हटवाई गईं

WhatsApp Image 2026-03-13 at 6.27.57 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। संभागीय परिवहन कार्यालय के बाहर अवैध वसूली और अतिक्रमण की शिकायतों के बाद परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अनधिकृत रूप से लगी अस्थायी दुकानों और स्टॉलों को हटवा दिया। इस कार्रवाई के दौरान वहां रखे गए विभिन्न प्रपत्र और अन्य सामग्री भी हटाई गई।
सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) डॉ. प्रवेश कुमार सरोज ने बताया कि विभिन्न स्रोतों से जानकारी मिली थी कि कुछ अनधिकृत लोग परिवहन कार्यालय के बाहर आमजन को गुमराह कर वाहन संबंधी कार्य कराने के नाम पर अवैध धन वसूल रहे थे। साथ ही अनधिकृत स्टॉल लगाने से अतिक्रमण और ट्रैफिक जाम की समस्या भी उत्पन्न हो रही थी।
स्थिति को गंभीरता से लेते हुए परिवहन विभाग ने पुलिस प्रशासन से समन्वय स्थापित किया और क्षेत्राधिकारी (नगर) को अवगत कराया। इसके बाद पुलिस के सहयोग से संयुक्त अभियान चलाकर कार्यालय परिसर के बाहर लगी अस्थायी दुकानों को हटवाया गया, ताकि आमजन को गुमराह कर की जा रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।
परिवहन विभाग ने बताया कि विभाग की 14 सेवाएं पूरी तरह “फेसलेस” प्रणाली के तहत ऑनलाइन उपलब्ध हैं, जिसके लिए आवेदकों को कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं है। नागरिक इन सेवाओं का लाभ घर बैठे ऑनलाइन या अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।
विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी अनधिकृत व्यक्ति या दलाल के माध्यम से कार्य कराने से बचें और केवल अधिकृत ऑनलाइन माध्यमों का ही उपयोग करें। यदि कोई व्यक्ति परिवहन विभाग के नाम पर अवैध धन की मांग करता है या गुमराह करता है तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित परिवहन कार्यालय को दें, ताकि उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights