अलविदा जुम्मा को लेकर बारादरी पुलिस ने किया रूट मार्च, संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाई सतर्कता

WhatsApp Image 2026-03-13 at 6.26.51 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। अलविदा जुम्मा के अवसर पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी तृतीय के नेतृत्व में थाना बारादरी पुलिस ने संवेदनशील क्षेत्रों में रूट मार्च किया। इस दौरान रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवान भी मौजूद रहे।
पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के संवेदनशील स्थल सैलानी, मीरा की पैठ, रवि की आटा चक्की, जगतपुर तिराहा, एजाज नगर गोटिया, नीम का पेड़, कटरा चांद खान और घेर जफर खान समेत कई मोहल्लों में पैदल भ्रमण किया।
रूट मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से संवाद कर शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। साथ ही असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की अफवाह या शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अलविदा जुम्मा को लेकर पूरे क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरती जा रही है और प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights