बदायूँ। राजकीय महाविद्यालय, (आवास विकास) में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना तृतीय इकाई रानी लक्ष्मी बाई के सात दिवसीय शिविर के सातवें दिन ग्राम पडोआ में कार्यक्रम अधिकारी डॉ ज्योति बिश्नोई के निर्देशन में योग साधना एवं सड़क सुरक्षा दिवस के रूप में मनाया गया। प्रथम सत्र में विशिष्ट अतिथि व मुख्य वक्ता डॉक्टर हुकम सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर राजकीय महाविद्यालय बदायूं ने स्वयंसेविकाओं को व्यायाम एवं योगाभ्यास करवाया एवं व्यायाम एवं योगसाधना का महत्व बताते हुए कहा कि योग साधना से शारीरिक और मानसिक बहुत फायदे होते हैं इससे तनाव कम होता है मन शांत रहता है और आत्मा शुद्ध होती है और योग से स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। तत्पश्चात स्वयंसेविकाओं ने सड़क सुरक्षा विषय पर जन जागरूकता कार्यक्रम करते हुए रैली निकाली एवं एवं लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।बौद्धिक सत्र में सड़क सुरक्षा विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि श्री कृष्णा सिंह, सड़क सुरक्षा विभाग विभाग रहे एवं स्वयं सेविकाओं द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक की सराहना की। सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के अध्यक्षता राष्ट्रीय सेवा योजना नोडल अधिकारी डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने की एवं स्वयंसेविकाओं को आशीर्वचन प्रदान किया। हिंदी का असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ प्रेमचंद चौधरी जी ने भी स्वयं सेविकाओं को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर ज्योति विश्नोई ने सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में वैष्णो देवल, कंचन, प्रिया, पूर्णिमा तोमर, गायत्री, वैष्णवी मिश्रा, सरिता महिमा,मुस्कान साहिबा, ,सलोनी आरती ,भावना सागर, ,शिवानी यादव, अंजू, कोमल, काजल, प्रतीक्षा, प्रतिभा, आदि ने विशेष सहयोग प्रदान किया।