बरेली। पुलिस कार्यालय परिसर में गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली द्वारा स्थापित “संवेदना कक्ष” का विधिवत अनावरण किया गया। इस कक्ष की स्थापना का उद्देश्य पुलिस कार्यालय में आने वाले फरियादियों को उनकी समस्याओं के संबंध में शांतिपूर्ण और सम्मानजनक वातावरण में सुनवाई की सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि प्रत्येक व्यक्ति अपनी बात सहजता से अधिकारियों के सामने रख सके।संवेदना कक्ष का उद्घाटन थाना सुभाषनगर क्षेत्र की निवासी श्रीमती संतोष राठौर ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उपस्थित फरियादियों को मिष्ठान वितरित कर उनका सम्मान किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद पुलिस आमजन की समस्याओं के समाधान के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। इस तरह की व्यवस्थाओं के माध्यम से फरियादियों को बेहतर सुविधा देने और पुलिस व जनता के बीच विश्वास तथा संवाद को और मजबूत बनाने का प्रयास किया जा रहा है।कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अंशिका वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी कार्यालय सोनाली मिश्रा सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद