बदायूं । उच्च प्राथमिक विद्यालय मझिया में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया इस बीच कक्षा 8 के बच्चों को फेयरवेल पार्टी भी दी गई । कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी जगत ओम प्रकाश वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष पुष्प और माल्यार्पण कर किया । बच्चों ने अनेक मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किय । खंड शिक्षा अधिकारी ने बच्चों को पूर्ण मनोयोग से शिक्षा ग्रहण करने को कहा और कहा कि आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है उन्होंने कहा कि शिक्षा ही विकास की मूल जड़ है । श्री वर्मा ने परिषदीय स्कूलों के बच्चों को सरकार की ओर से दी जा रही सुविधाओं के बारे में भी बताया और कहा कि इन्हीं बच्चों में भविष्य में कोई बड़ा अधिकारी बनेगा इसके लिए जरूरी है आगे की शिक्षा जारी रखना । उन्होंने बच्चों के कार्यक्रमों की प्रशंसा की और कक्षा 8 के बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया । विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सहदेव सागर ने भी कार्यक्रम की प्रशंसा की और बच्चों को आशीर्वाद दिया उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए अनेक तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं जिनका सीधा लाभ बच्चों को मिल रहा है । विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापक गीता सिंह ने खंड शिक्षा अधिकारी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया । इंचार्ज प्रधानाध्यापक ने भी सभी बच्चों को भविष्य में शिक्षा ग्रहण करने को प्रेरित किया । खंड शिक्षा अधिकारी ने जनपद स्तर पर आयोजित रसोईया पाककला प्रतियोगिता मैं प्रथम स्थान प्राप्त करने पर विद्यालय की रसोईया सीमा को भी सम्मानित किया । कार्यक्रम में संगीता रानी रस्तोगी, प्रतिभा सिंह, राजीव कुमार, मिथिलेश और कुसुम लता आदि मौजूद रहे ।