छोटे सरकार के उर्स के मौके पर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने अपने साथियों के साथ की चादर पोशी।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 4.49.35 PM (1)
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। हज़रत शाह विलायत (छोटे सरकार) के उर्स के मौके पर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने छोटे सरकार की दरगाह पर चादरपोशी व गुलपोशी की। खासतौर से दुआ की हिंदू, मुसलमान, सिख, ईसाई व हिन्दुस्तान में जितने मजहब के लोग रहते उनमें प्यार, मोहब्बत का रिश्ता मजबूत रहे, आपस में भाईचारा बना रहे तथा हिन्दुस्तान की तरक्की के लिए दुआ की। बेरोजगार को रोजगार, गरीब की गरीबी खत्म हो, बीमार को शिफा मिले। बच्चों को अपने माँ-बाप की इज़्ज़त की तौफीक़ अता फरमाएं। समाज में ईमानदारी व सच, उसूल की जिंदगी, बफ़ादारी बनी रहे।यहाँ यह बता दे कि पूर्व मंत्री आबिद रज़ा लगभग 20 साल से रोजाना छोटे सरकार की दरगाह पर हाजिरी लगाने जाते हैं। यह पूरे बदायूँ जिले में पूर्व मंत्री आबिद रज़ा की छोटे सरकार में रोजाना हाज़िरी मशहूर है।छोटे सरकार के उर्स के मौके पर हजारों जायरीन दरगाह पर आकर अपने लिए दुआ करते हैं और फैज़ पाते हैं।इस बार छोटे सरकार के उर्स पर हजारों की भीड़ जमा हुई, कुल शरीफ़ में आने वाले जायरीनों ने अपने – अपने हक में दुआ की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


पूर्व मंत्री लगभग 22 साल से छोटे सरकार के उर्स के मौके पर हाजिरी के साथ – साथ छोटी ज्यारत में कैंप लगाकर अपने साथियों के साथ चादरपोशी करके बैठते हैं तथा उर्स में आने वाले जायरीनों का इस्तकबाल करते हैं तथा वहां लंगर कराते हैं।
पूर्व मंत्री आबिद रज़ा के साथ कैंप पर सभासद भूरे पीर जी, सभासद अनवर खां, सभासद नवेद, सभासद अबरार, सभासद राजा, सभासद मुशहाइद, फरहत अली, अफसर अली खां, पप्पन, रिजवान बब्लू, दानिश, अनीस सिद्दीकी, यूनुस अल्वी, कौसर अली समेत कई दर्जन लोग मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights