बदायूँ। मथुरा बरेली हाइवे पर गांव जिरौली पर अंडरपास की जगह डंपरों ने मिट्टी डालना शुरू की ।ग्रामीण हुए उग्र मिट्टी के डंपरों को बैरिंग लौटाया भारतीय किसान यूनियन टिकैत के मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना दल बल के साथ पहुंचे। उच्च अधिकारियों से वार्ता की।।कहा मौत के मुंह में सैकड़ो गांव को धकेला जाना बर्दाश्त नहीं करेंगे । सिक्स रोड का निर्माण हो इससे हमें कोई एतराज नहीं परंतु ग्रामीणों को जनहित में जनहानि से बचाने के लिए अंडरपास जरूरी हैं ।इसमें कोताही नहीं करने देंगे । मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा है सिक्स रोड के परियोजना अधिकारी जनहानि रोकने पर संवेदनाएं रखें आखिर इन बेकसूरों को मौत के मुंह में धकेलना यह मानवता से विपरीत बात है । राजेश कुमार सक्सेना ने कहा दर्जनों गांवों को लेकर बैठ जाऊंगा अंडरपास की जगह अंडर पास जनहित में अत्यंत जरूरी है ।आज उनके साथ पूर्व फौजी रमेश चंद्र सिंह चेतराम वर्मा राजाराम दयाराम पूरनलाल कुशवाहा हीरालाल वर्मा सोनू सुधीर कुमार तेजपाल रविंद्र उमेश चंद्र साहू विजय साहू असलम राम नरेश वर्मा गंगा दयाल आदि सैकड़ो की संख्या में मौजूद रहे।