जिला स्तरीय रसोईया पाक कला प्रतियोगिता हुई,पाक कला का प्रदर्शन किया
बदायूँ। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित बेसिक शिक्षा परिषदीय विद्यालय के अंतर्गत आज जनपद स्तरीय रसोईया पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन स्काउट भवन बदायूं में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के सम्मुख दीपक जीवित करते हुए किया गया दीपक प्रज्वलन के समय सी एल यादव सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय आरती सिंह मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी करण सिंह खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रिया त्रिपाठी खाद्य सुरक्षा अधिकारी तथा एमडीएम प्रभारी हिना खान ने संयुक्त रूप से सहयोग किया तत्पश्चात ब्लॉक स्तर पर विजेता रही रसोई माता जनपद के 15 ब्लॉक एवं नगर क्षेत्र से आई हुई 30 रसोई माता के मध्य पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।

इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पीएम पोषण के अंतर्गत निर्धारित मीनू के अनुरूप भोजन निर्माण किया तत्पश्चात मुख्य निर्णायक समिति के सदस्यों ने स्वच्छता वेशभूषा मसाले का उपयोग एवं स्वाद तथा उसकी जानकारी उपयोगिता एवं गुणवत्ता के बारे में रसोइयों से वार्तालाप करने के आधार पर अंक प्रदान किया अंकों के आधार पर प्रथम द्वितीय में तृतीय स्थान का चयन किया गया जिसमें प्रथम स्थान पर सीमा उच्च प्राथमिक विद्यालय माझिया जगत द्वितीय स्थान पर दीप कुमारी उच्च प्राथमिक विद्यालय कल और दातागंज तथा तृतीय स्थान पर सकरा बेगम प्राथमिक विद्यालय नसीरपुर गोस सहसवान ने हासिल किया इस क्रम में प्रथम स्थान विजेता को साढे तीन हजार रुपये द्वितीय स्थान विजेता को ढाई हजार रुपए तथा तृतीय स्थान विजेता को ₹1500 का आर्थिक सहयोग दिया गया साथ ही उन्हें मोमेंटो प्रशस्ति पत्र देकर के सम्मानित किया तथा आए हुए समस्त प्रतिभागियों को 650 रुपए की धनराशि उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि हमारे बच्चों के पोषण की पूरी जिम्मेदारी रसोई माता पर होती है और यह निश्चित रूप से अपने बच्चों की तरह बेसिक मे पढने वाले बच्चों का ख्याल रखती है। प्रिया त्रिपाठी खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने समस्त प्रयुक्त होने वाले मसाले तेल सब्जियों के नैनो की जांच की सेफ्टी फूड ओंन व्हील्स के माध्यम से प्रयुक्त होने वाले सभी मसाले को परखा गया जांच गया जिसमें तथ्य सामने आया कि प्रयुक्त होने वाले सभी मसाले गुणवत्ता युक्त हैं एवं सही मापदंड के अनुरूप हैं दाल का भी सैंपल लिया गया चावल आटा नमक मिर्च मसाले जीरा धनिया आदि के सैंपल की जांच की गई इस पर प्रिया त्रिपाठी जी ने बोलते हुए कहा की रसोई माता को यह जानकारी होनी चाहिए कि कैसे हम अपनी रसोई में प्रयुक्त होने वाले मसाले को सामान्य जानकारी के आधार पर यह परख सकते हैं कि इसमें कोई केमिकल तो नहीं मिला हुआ है इसका हमें विशेष ध्यान रखना चाहिए न केवल विद्यालय में अभी तो अपने घर पर भी जब आप इसका उपयोग करें तो उसके बारे में आपको जानकारी होनी चाहिए इस अवसर पर सीरियल यादव जी ने कहा कि हमें भोजन के प्रति सदैव सजक रहना चाहिए साफ सुथरा भोजन में सेवन करना चाहिए आरती सिंह ने कहा कि भोजन हमारे शरीर के लिए ऊर्जा का कार्य करता है अतः इसमें मिलावट नहीं होनी चाहिए इस बात का हमें विशेष ध्यान रखना होगा वही करण सिंह जी ने कहा की रसोई माता के कंधों पर न केवल अपने परिवार की अपितु समाज के उन समस्त नौनिहालों की जिम्मेदारी होती है जो हमारे बेसिक के विद्यालयों में अध्ययन कर रहे हैं हम इन रसोई माता को नमन करते हैं स्काउट के जिला संगठन आयुक्त असरार साहब पूर्व जिला प्रशिक्षण स्काउट संजीव शर्मा यह कार्यक्रम में अपना संपूर्ण सहयोग प्रदान किया इस कार्यक्रम में सहयोग करने वालों में डॉक्टर पंकज कुमार शर्मा राहुल कुमार चौधरी तथा सैफ मुकेश कुमार ने अपना योगदान दिया ।कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से प्रभात कुमार व फरहत हुसैन ने किया समस्त आगंतुकों को सम्मान स्मृति चिन्ह देखकर किया गया कार्यक्रम में आए हुए समस्त रसोइयों का आभार व्यक्त करते हुए हिना खान ने कहा कि आपको समय-समय पर ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से ऊर्जा प्राप्त होती है ताकि आप सही दिशा में अपनी शक्ति का उपयोग करते हुए बच्चों को और भी अधिक गुणवत्तायुक्त भोजन प्राप्त करा सके।













































































