बरेली। सऊदी अरब में सुन्नी बरेलवी धर्मगुरु मुफ्ती असजद रजा खान कादरी की गिरफ्तारी को लेकर बरेली में चिंता जताई गई है। आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने भारत सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप कर उनकी रिहाई सुनिश्चित कराने की मांग की है। मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को संबोधित पत्र में कहा है कि विश्व प्रसिद्ध आला हजरत के पोते और विश्व धर्मगुरु हजरत ताजुश्शरिया के पुत्र मुफ्ती असजद रजा खान कादरी को सऊदी अरब की राजधानी रियाद से कथित तौर पर बिना किसी आरोप के गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मुफ्ती असजद रजा खान कादरी सुन्नी सूफी बरेलवी मुसलमानों के प्रमुख धर्मगुरु हैं और उनके देश-विदेश में लाखों अनुयायी हैं। पत्र में कहा गया है कि उनकी गिरफ्तारी की खबर से देश के करोड़ों मुसलमानों में चिंता और बेचैनी है। इसलिए भारत सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सऊदी सरकार से वार्ता कर उनकी और उनके साथियों की जल्द से जल्द रिहाई सुनिश्चित करनी चाहिए। इस संबंध में मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी के साथ मौलाना मोहतशिम रज़ा खान नूरी, काशानाए नूरी दरगाह आला हजरत, बरेली ने भी अपनी चिंता व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की अपील की