बरेली । थाना भमोरा क्षेत्र के गांव बढ़रई कुइयां निवासी 25 वर्षीय ब्रजपाल सागर पुत्र रामकिशोर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा। परिजनों ने बताया बृजपाल सागर बरेली में एक रेस्टोरेंट पर कारीगर पर काम करता था बीती रात मंगलवार को बरेली से रेस्टोरेंट से काम करने के बाद मोटरसाइकिल से घर जा रहा था रास्ता में अखा मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी जिसमें बृजपाल सागर की घटनास्थल पर मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा और पुलिस ने घर वालों को सूचना दी मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया बृजपाल की पत्नी तुलसी और एक बेटी है परिवार में सभी रो रो कर बुरा हाल है।