बरेली। एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सख्त है। मीरगंज तहसील क्षेत्र के गांव नौसना में घरेलू गैस सिलिंडरों की अवैध बिक्री का मामला सामने आया है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह के निर्देश पर आपूर्ति विभाग की टीम ने पुलिस के साथ छापा मारकर एक दुकान से 15 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए। मुखबिर की सूचना पर आपूर्ति निरीक्षक, आपूर्ति लिपिक और थाना मीरगंज पुलिस की टीम ने गांव नौसना में नाजिर नामक दुकानदार की दुकान पर छापा मारा, तलाशी के दौरान वहां 14 भरे हुए और एक खाली घरेलू गैस सिलेंडर बरामद हुए। जांच में आरोपी दुकानदार सिलेंडर से संबंधित कोई वैध कागजात नहीं मिला है। इसके बाद टीम ने सभी सिलेंडर जब्त कर लिए। वहीं आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। वही जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा है जिले गैस, पेट्रोल डीजल की आपूर्ति को लेकर कोई भी समस्या नही है जिले में पर्याप्त मात्रा में सप्लाई जारी है, अगर कोई अवैध भंडारण या ब्लैक मार्केटिंग करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी और और जनता अफवाहों पर ध्यान ना दे।