एनएसएस छात्रा इकाई के शिविर का चौथा दिन: ग्रामीण जागरूकता और व्यक्तित्व विकास पर जोर

WhatsApp Image 2026-03-10 at 5.21.10 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं, 10 मार्च 2026: आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय, बदायूं में राष्ट्रीय सेवा योजना की रानी लक्ष्मी बाई इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के चतुर्थ दिन की शुरुआत प्रातःकालीन प्रार्थना, लक्ष्य गीत और अभ्यास से हुई।प्रातःकालीन सत्र में सरोजिनी नायडू और रानी लक्ष्मी बाई टोली ने स्लोगन लेखन कर ग्रामीण क्षेत्र में रैली निकाली तथा ग्रामीणों को विभिन्न मुद्दों पर जागरूक किया। वहीं, इंदिरा गांधी, सरस्वती और अहिल्याबाई टोली ने ग्रामीणों के रोजगार से जुड़े सर्वेक्षण किए। स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों से कम संसाधनों में जीवन यापन और मुख्य समस्याओं के बारे में पूछा। स्वयंसेवकों ने किसान फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा), प्रधानमंत्री आवास योजना और आयुष्मान भारत योजना आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कुछ छात्राओं ने जिलाधिकारी को सरकारी योजनाओं के लिए आवेदन लिखने की प्रक्रिया भी सिखाई।कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ज्योति विश्नोई ने कहा, “हमारे देश का भविष्य युवाओं के हाथों में है। कौशल विकास युवाओं को सपनों को साकार करने और व्यक्तित्व विकास के लिए आवश्यक है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


“बौद्धिक सत्र में मुख्य वक्ता डॉ. शुभी भसीन, सहायक प्रोफेसर अंग्रेजी, गिनदो देवी महिला महाविद्यालय, बदायूं ने अंग्रेजी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी करियर उन्नति में सहायक है, खासकर जॉब इंटरव्यू, प्रेजेंटेशन और नेटवर्किंग के लिए। स्वयंसेविकाओं को अंग्रेजी बोलने और पढ़ने के लिए प्रेरित किया।विशिष्ट अतिथि डॉ. पूनम सिंह, सहायक प्रोफेसर, गिनदो देवी महिला महाविद्यालय ने स्वयंसेविकाओं को आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया। उन्होंने नृत्य, संगीत, शिल्पकला, कुकिंग, सिलाई-कढ़ाई आदि क्षेत्रों में करियर बनाने की सलाह दी तथा मन लगाकर पढ़ाई और उद्देश्यपूर्ण जीवन जीने पर जोर दिया।कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ज्योति विश्नोई ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सलोनी, अंशिका, वैष्णो देवी, आरती, भावना सागर, संगीता पाल, शिवानी, मुस्कान, साहिबा, काजल, सोनी, श्रद्धा कुमारी, मोहिका आदि स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहीं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights