बदायूं.। सदर तहसील कार्यालय में कार्यरत जुगल किशोर 34 वर्ष गौरव पूर्ण कार्यकाल पूरा करने के बाद सेवानिवृत हो गये। पूरे स्टाफ ने गाजे बाजे के साथ उन्हें विदाई दी. तहसीलदार समेत सभी ने उनके कुशल और निर्विघ्न कार्यकाल की सराहना करके सुखद भविष्य की कामना की। इस मौके पर तहसीलदार ने कहा जुगुल किशोर ने अपनी उम्र का स्वर्ण काल तहसील को दिया है अब जीवन का शेष समय है कि अपने परिवार को खुशियों का नया अध्याय शुरू करें।”. विदाई के दौरान भारी संख्या में उनके चाहने वालों ने उन्हे फूल मालाएँ पहनाकर अंग वस्त्र भेंट किए. और गाजे बाजे के साथ नाचते झूमते उनके साथ उनके घर तक गये. जहाँ सभी ने मिलकर एक साथ सहभोज किया।