अखिल भारतीय वैश्य महिला कुटुंब का महिला दिवस व होली मिलन समारोह धूमधाम से हुआ
बदायूँ।अखिल भारतीय वैश्य महिला कुटुंब के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस व होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया ।
कुटुंब की सभी बहनों ने बहुत ही उत्साह एवं उमंग के साथ समारोह में भाग लिया एवं अपना सहयोग प्रदान किया । मुख्य अतिथि नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता की पत्नी विमलेश गुप्ता, अध्यक्ष डॉ. ममता नौगरैया, संस्थापिका डॉ. प्रतिभा गुप्ता ,डॉ कमला महेश्वरी, डॉ निशि अवस्थी,डॉ प्रतिभा मिश्रा ने सरस्वती मां के आगे दीप प्रज्वलित कर प्रिय सखी सलोनी मितेंद्र एवं राजकुमारी गुप्ता जी के सरस्वती वंदना के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

गीता गुप्ता , नेहा गुप्ता, राधा वैश्य, डॉ दीप्ति जोशी गुप्ता , नेहा शरद, रमा गुप्ता,वर्षा, अंजली महाजन, शिल्पी बंसल,रूपम वैश्य, अंजलि गुप्ता, संगीता गुप्ता ,नैना गुप्ता, मधुरिमा रस्तोगी, नीता गुप्तर, पारुल सक्सेना, मधु अग्रवाल गुप्ता,अंजलि ,राजकुमारी,नीरेश माहेश्वरी आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।

आर्गनाइजिंग टीम से जिला महामंत्री एकता गुप्ता, पूनम रस्तोगी, दीप्ति रस्तोगी एवं आभा गुप्ता का कुशल संचालन संयुक्त रूप से रहा। उपचार के क्षेत्र से रोहिलखंड आयुर्वेद हॉस्पिटल बरेली की एच ओ डी एवं बदायूं में भी स्वयं का आयुर्वैदिक हॉस्पिटल चलाने वाली डॉ प्रगति गुप्ता, साहित्य के क्षेत्र में डॉ निशि अवस्थी, गांधी नेत्र चिकित्सालय की पूर्व चिकित्सक एवं आर्य समाज महिला इंटर कॉलेज की प्रबंधिका डॉ प्रतिभा मिश्रा, ग्रामीण क्षेत्र घटपुरी से प्राकृतिक रूप से गोबर से पेंट बनाने वाली फैक्ट्री को चलाने वाली और कई महिलाओं को रोजगार देने वाली रूबी , शिक्षा विभाग से एकल विद्यालय चलाने वाली और कई बार पुरस्कृत हो चुकी ज्योति दीक्षित को 2026 के अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कुटुंब की ओर से नारी सम्मान दिया गया।
लिलीपुट स्कूल की डायरेक्टर व अखिल भारतीय वैश्य महिला कुटुंब की संस्थापिका डॉ प्रतिभा गुप्ता ने बताया ऐसी प्रेरणादाई हस्तियों को लेकर अखिल भारतीय वैश्य महिला कुटुंब बदायूं द्बारा एवार्ड देकर सम्मानित किया जाना हमारे समाज की महिलाओं में जागरूकता पैदा करता है।’
अध्यक्षा डॉ ममता नौगरैया ने कहा कि नारी को सम्मान एक दिन ही नहीं यदि हम हमेशा मन से सम्मान करें तो वह अपना सर्वस्व समर्पित कर देने में भी पीछे नहीं रहती इसका प्रमाण हमारा अखिल भारतीय वैश्य महिला कुटुंब है। कार्यक्रम के आरंभ में राजकुमारी व सलोनी की सरस्वती वंदना रही। नन्ही वैभवी ने होली गीत प्रस्तुति दी।वर्षा गुप्ता के नृत्य ने समां बांधा तो गीता गुप्ता व दीप्ति गुप्ता के भजन ने वातावरण में आध्यात्मिकता ला दी।सलोनी वैश्य के नृत्य ने धूम मचाई वहीं पूजा शलभ गीत ने मन मोह लिया।दीप्ति दीपांक रस्तोगीं व श्रुति वैश्य के नृत्य ने सभी को भारतीय संस्कृति से जोड़ दिया।सोनिया की कविता व दीप्ति वैभव गुप्ता की कविता नारी में नारी के रूप को चित्रित किया। वहीं पूनम अग्रवाल के गीत आज मैं ऊपर आसमां नीचे पर सबके पांव थिरकने को मजबूर हो गये।एकता ,आभा नृत्य के गरवा ने पंजाब के रंग बिखर दिये।कल्पना का नृत्य व पूनम ,नेहा नृत्य की प्रस्तुति अद्भुत रही। शुभ्रा माहेश्वरी ग्रुप नाटिका में दीप्ति गुप्ता, संगीता माहेश्वरी, सलोनी, सोनिया के हास्य मूर्ख कवि सम्मेलन ने लोगों को दिल खोलकर गुदगुदाया।
मेघा अग्रवाल के नृत्य ने होली की बहार ला दी ।प्रीती वैश्य काव्य की काव्य प्रस्तुति रही । अंत में डॉ प्रतिभा गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया













































































