बदायूं : आत्माराम महाविद्यालय अलापुर में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयं सेवकों और स्वयं सेविकाओं ने स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को जागरूक किया। छात्र-छात्राओं ने मुख्य मार्गों पर साफ-सफाई की।महाविद्यालय के संस्थापक डा.मनीराम मिश्र ने कहा कि स्वस्थ शरीर, स्वच्छ मन और सभ्य समाज का निर्माण स्वच्छता से ही संभव है। प्राचार्य डा. विषेश कुमार ने कहा कि युवा को कुविचारों और दुर्भावनाओं से बचें, नागरिक कर्तव्यों का पालन करें। लक्ष्य की प्राप्ति होगी और मजबूत राष्ट्र बनेगा। कार्यक्रम अधिकारी सत्येंद्र सिंह, डा.अवधेश आर्य, देवेश कुमार शुक्ला, मंजू बाजपेयी, ललित कुमार, बैकुंठ नारायण सिंह आदि मौजूद रहे