बरेली। थाना किला पुलिस ने गश्त के दौरान एक अभियुक्त को अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 8 मार्च को गश्त के दौरान नगर निगम कूड़ा डिस्पोजल सेंटर से आगे रास्ते से राजकुमार पुत्र चिरौंजीलाल निवासी चंदन नगर थाना किला को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना किला में 9 मार्च को मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह तमंचा शौक के लिए अपने पास रखता था। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सुभाष कुमार, उपनिरीक्षक प्रणव श्रोत्रिय, हेड कांस्टेबल अनोज कुमार और कांस्टेबल अंकित सैनी शामिल रहे।