वनवे व्यवस्था को लेकर वकीलों और ट्रैफिक पुलिस में नोंकझोंक

WhatsApp Image 2026-03-09 at 5.55.01 PM (1)
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। कचहरी के पास जिला अधिकारी गेट से जनपद न्यायालय रोड को वनवे किए जाने को लेकर सोमवार को वकीलों और ट्रैफिक पुलिस के बीच नोंकझोंक की स्थिति बन गई। ट्रैफिक पुलिस द्वारा कचहरी परिसर की ओर जाने वाले रास्ते पर सख्ती बरतते हुए मोटरसाइकिलों को रोकने पर कुछ वकीलों ने इसका विरोध किया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।
बताया जाता है कि बरेली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार हरित के आवाहन पर ट्रैफिक पुलिस ने न्यायालय रोड को वनवे कर दिया। इसी दौरान कुछ वकील मोटरसाइकिल से उसी रास्ते से निकल

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

ना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में तीखी बहस हो गई।
जिला अधिकारी गेट के सामने तैनात ट्रैफिक कर्मियों द्वारा वाहनों को हटाने और यातायात को व्यवस्थित करने के प्रयास के दौरान कई वकीलों ने विरोध जताया। कुछ वकीलों ने पुलिस से कहा कि वे अपनी सुविधा के अनुसार ही कचहरी रोड से आवागमन करेंगे।
घटना के दौरान कचहरी परिसर में कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। वकीलों का कहना है कि ट्रैफिक व्यवस्था जरूरी है, लेकिन कचहरी आने-जाने वालों की सुविधा का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। वहीं ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि भीड़भाड़ कम करने और यातायात सुचारू रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। प्रशासन स्तर पर जल्द बैठक कर समाधान निकालने की बात कही जा रही है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights