बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में महिला दिवस पर एक विचार गोष्ठी एवं 18 कर्मशील महिलाओं उनके उत्कृष्ट कृतित्व के लिए सम्मानित किया गया जिनको सम्मानित किया उनमें अरुणा सिन्हा, आशा शुक्ला, रीता सक्सेना, शकुन सक्सेना, बेबी शर्मा, शोभा सक्सेना, अंजलि सक्सेना, सुनीता अग्रवाल, रश्मि सक्सेना, उषा सक्सेना, ओम कुमारी, साधना गुप्ता, मधुरिमा सक्सेना, मीरा मोहन, पूनम गुप्ता, डा. संध्या सक्सेना, प्रीति सक्सेना को सम्मानित किया गया।रविवार को कुंवरपुर स्थित सभागार में हुए आयोजन में बड़े ही सुन्दर ढंग से महिलाओं और पुरुषों ने स्त्री की व्याख्या करते इसे प्रकृति की अनुपम कृति बताया गया। सम्मानित महिलाओं को शाल, हार और स्मृति चिन्ह देकर क्लब के संरक्षक इं. के.बी. अग्रवाल, अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, कार्यक्रम के अध्यक्ष सत्येन्द्र सक्सेना, प्रकाश चन्द्र सक्सेना ने सम्मानित किया। शकुन सक्सेना, बेबी शर्मा, अरुणा सिन्हा और डॉ. संध्या ने अपनी अभिव्यक्ति से वातावरण आनंदमय कर दिया। गोष्ठी की अध्यक्षता सत्येन्द्र सक्सेना ने की। संचालन सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया। उपस्थित सदस्यों में उपाध्यक्ष राजेश सक्सेना, अनिल सक्सेना, डॉ. प्रणव गौतम, निर्भय सक्सेना, इन्द्र देव त्रिवेदी, राजीव सक्सेना काका, जितेन्द्र सक्सेना, ब्रजेश सक्सेना, विजय शर्मा, ए. एस. अग्रवाल, प्रतीक सक्सेना, उमेश गुप्ता, पीयूष गुप्ता, सुधीर मोहन रहे। निर्भय सक्सेना