एनएसएस के विशेष शिविर का सड़क जागरूकता कार्यक्रम के साथ समारोहपूर्वक समापन*

WhatsApp Image 2026-03-09 at 5.39.56 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। राजकीय महाविद्यालय आवास विकास के एनएसएस की स्वामी विवेकानंद इकाई का ग्राम नरऊ बुर्जुग में चल रहे सात दिवसीय शिविर का समापन सड़क सुरक्षा दिवस आयोजित कर समारोह पूर्वक हुआ। अंतिम दिन को सड़क सुरक्षा दिवस के रूप में मनाया गया स्वयंसेवियों ने वाहन चालकों को रोककर यातायात के नियमों का पालन करने के लिए निवेदन किया। मुख्य अतिथि कौशल विकास मिशन के संचालक अमरदीप राठौर ने विकसित भारत के निर्माण के लिए युवाओं को स्वावलंबी बनने का आह्वान किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


समारोह की अध्यक्षता करते हुए हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ रविंद्र सिंह यादव ने कहा कि छात्र छात्राओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्श और दर्शन के प्रति समझ विकसित करनी होगी । मुख्य वक्ता डॉ प्रेमचन्द चौधरी ने कहा कि विश्व शांति को स्थापित करने के लिए भारत जैसे शांतिप्रिय देश को मजबूत करना जरूरी है और भारत की अखंडता राष्ट्रीय एकता से ही संभव है। हम सभी को व्यक्तिगत स्वार्थ त्याग कर राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए त्याग की भावना को विकसित करना होगा। विशिष्ट अतिथि डॉ बबीता यादव डॉ सारिका शर्मा आदि ने भी अपने विचार व्यक्त कर छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ सतीश सिंह यादव ने अभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर पवन कुमार, मोहन, हर्षित,राहुल, अंश, दीक्षा , तमन्ना, खुशी, समीक्षा विपिन , अशेष, अंशुल, वन्दना , गौसिया आदि उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights