राष्ट्रध्वज शौर्य, शांति और समृद्धि का द्योतक: संजीव

5
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

त्याग, बलिदान, संघर्ष और कठिन परिश्रम के बाद मिली आजादी, राष्ट्रध्वज को सम्मान से फहराने का सौभाग्य

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उझानी। प्रखर बाल संस्कारशाला की ओर से अब्दुल्लागंज स्थित बड़ा हनुमान मंदिर परिसर में शिक्षकों को ध्वजशिष्टाचार का प्रशिक्षण दिया गया। शिक्षकों ने राष्ट्रध्वज को सम्मान से फहराने का तरीका जाना।
गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि राष्ट्रध्वज शौर्य, शांति और समृद्धि का द्योतक है। देश का प्रत्येक व्यक्ति राष्ट्रध्वज के सम्मान में अपनी जान तक न्यौछावर करने को तैयार रहता है। देश के सच्चे सपूतों, क्रांतिकारियों और वीरांगनाओं के त्याग, बलिदान, संघर्ष और कठिन परिश्रम के बाद आजादी मिली और देश के प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रध्वज को सम्मान से फहराने का सौभाग्य मिला।


धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि राष्ट्रध्वज देश की आन, वान और शान है। देशभक्तों और क्रांतिकारियों के त्याग और बलिदान की लम्बी परम्परा के बाद आज हम खुली सांस ले रहे हैं, स्वतंत्र हैं।
आरपी सिंह ने कहा युवा अपनी शक्ति को पहिचानें और राष्ट्र को सशक्त और समृद्धिशाली बनाएं। अजब सिंह ने कहा कि राष्ट्रध्वज को प्रणाम करना देश को प्रणाम करना हैै।
ध्वजशिष्टाचार के दौरान राष्ट्रध्वज को सम्मान से फहराने तरीका बताया गया। ध्वजारोहण, अवतरण आदि की जानकारी दी।
इस मौके पर अजब सिंह यादव, नरेंद्र कुमार, जसवीर यादव, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights