अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की महिला शाखा का हुआ तीज महोत्सव
बदायूं। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद महिला शाखा के तत्वाधान में तीज महोत्सव अत्यंत धूमधाम एवं जोर-शोर के साथ मनाया गया। साथ ही सभी बहनों ने झूले का आनंद भी उठाया। कार्यक्रम का शुभारंभ जैस्मीन (महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र), विमलेश गुप्ता,( पत्नी नगर विकास राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता ), शीतल गुप्ता(चेयरपर्सन कुंवरगांव) के कर कमलों द्वारा हुआ। दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम का संयोजन डॉ प्रतिभा गुप्ता और एकता गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में महती भूमिका निभाने वालों में संस्था की जिला प्रमुख डॉ प्रतिभा गुप्ता, एकता गुप्ता (संगठन जिला महामंत्री), सीमा रस्तोगी,आभा गुप्ता, पूनम रस्तोगी, दीप्ति दीपांक रस्तोगी, पूजा जैमिनी,पूजा, सुनीता अग्रवाल आदि कड़ी मेहनत वंदनीय रही।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन विभोर कर दिया। मुख्य रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश आरती प्रस्तुत करने वाली बहने डॉ रमा गुप्ता, अनीता जैन,डॉक्टर ममता नौगरिया, डॉ कमला माहेश्वरी, एकता गुप्ता,दीप्ति,रश्मि, पूनम गुप्ता रहीं।
अपनी मनभावन प्रस्तुति देने वाली महिलाओं में सभी की सहभागिता सराहनीय रही। ग्रुप डांस में दीप्ति दीपांक रस्तोगी ,एकता गुप्ता, आभा गुप्ता, पूनम गुप्ता ने गौरी शंकर गीत नृत्य पर प्रस्तुत किया।दूसरा ग्रुप रहा डॉ पूनम,सोनल रस्तोगी, डॉ पारुल गुप्ता।
एकल नृत्य- डॉक्टर पूनम गुप्ता ,डॉ रुचि गुप्ता विनीता गुप्ता, एकता गुप्ता एवं वर्षा,नेहा रस्तोगी। मल्हार सावन स्वरचित- डॉ शुभ्रा माहेश्वरी, डॉ कमला माहेश्वरी। गीत- डॉ दीप्ति जोशी गुप्ता, प्रमिला गुप्ता रहीं। जिला स्तर एवं प्रांत स्तर पर पुरस्कृत छात्र- ऋषिका, श्रग्वी गुप्ता, संस्कृति एवं अक्षत रस्तोगी को शिक्षा व खेल जगत के क्षेत्र में दिया गया। संचालन- डॉ प्रतिभा गुप्ता, डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी संयुक्त संचालन संयुक्त रूप से किया गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को नव पद ग्रहण व शपथ डॉ प्रतिभा गुप्ता ने दिलाई। पद भार ग्रहण करने वाली महिलाओं की लिस्ट इस प्रकार प्रकार रही- जिला अध्यक्षा- सुनीता अग्रवाल,नगर अध्यक्ष- दीप्ति दीपांक रस्तोगी, युवा अध्यक्ष- पूजा शलभ, जिला महामंत्री -एकता गुप्ता,नगर महामंत्री-पूनम रस्तोगी, संगठन मंत्री-रोजी रस्तोगी, दीपिका अग्रवाल, मीडिया प्रभारी- डॉ शुभ्रा माहेश्वरी, उपाध्यक्ष- डॉ पूनम,राधा वैश्य, डॉ रुचि,आभा, पूजा जैमिनी, पूनम गुप्ता,कंचन गुप्ता, नेहा शरद गुप्ता,गीता गुप्ता, मीरा गुप्ता,रश्मि गुप्ता आदि को दायित्व निर्वहन की शपथ दिलाई गई।
साथ ही गत वर्ष आनलाइन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली बहने पुरस्कृत की गई। मुख्य आकर्षण रहे – लकी ड्रा एवं सरप्राइज गिफ्ट। सावन गीत नृत्य का सभी ने आनंद लिया।













































































