मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 23 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 14.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
बरेली में ब्लैकआउट मॉकड्रिल, सायरन बजते ही परखी गई आपातकालीन तैयारियांबदायूं में ब्लैकआउट मॉकड्रिल, परखी गई आपातकालीन तैयारियां,सायरन बजाकर ब्लैकआउट और सुरक्षित निकासी की प्रक्रिया को परखाभाजपा के राज्यसभा सांसद रामराव वडकुते का निधन, 72 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांसUP विधानसभा चुनाव 2027: INDIA गठबंधन में सीट बंटवारे के लिए अखिलेश यादव ने बनाई चार सदस्यीय कमेटीनेताजी की जयंती पर फरीदपुर से गूंजा सामाजिक न्याय का संदेश, संविधान विरोधी ताकतों को सत्ता से बाहर करने के संकल्प के साथ पीडीए जनचेतना पदयात्रा रवानामुलायम सिंह यादव की जयंती पर मढ़ीनाथ में उमड़ी भीड़, राजेश अग्रवाल ने की पीडीए महापंचायत
Delhi

स्वतंत्रता दिवस पर प्लास्टिक तिरंगे का प्रयोग ना करने की ली शपथ और आम जनता से अपील :CM योगी

August 14, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस इस बार आजादी के 75वें साल का जश्न मनाया जाएगा. ऐसे में प्लास्टिक तिरंगा बंद करने के लिए देश भर में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस अभियान का समर्थन किया है. उन्होंने खुद भी प्लास्टिक तिरंगे का प्रयोग ना करने की शपथ ली. साथ ही अपने समर्थकों और आम जनता से अपील की कि वो भी कभी प्लास्टिक के तिरंगे का इस्तेमाल ना करें. 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

लोगों से की ये खास अपील 
इस मुहिम में हिस्सा लेते हुए योगी आदित्यनाथ ने लिखा, “ देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता का प्रतीक हमारा राष्ट्रध्वज सभी भारतवासियों का गौरव है. आइए, हम सभी तिरंगे के सम्मान, पर्यावरण की रक्षा तथा राष्ट्र हित में प्लास्टिक के तिरंगे का प्रयोग कभी न करने की शपथ लें. जय हिंद-जय भारत!”

सीएम योगी ने आगे कहा कि, “अपनी सुंदर वसुधा, पालनहार प्रकृति एवं पर्यावरण की सुरक्षा हेतु प्लास्टिक का प्रयोग बंद करने में ही भलाई है. स्वतंत्रता दिवस पर प्लास्टिक के तिरंगे का प्रयोग कदापि न करें. आइए, ‘प्लास्टिक मुक्त’ नए भारत का निर्माण करें.”

गृह मंत्रालय ने भी दिए निर्देश
गृह मंत्रालय ने भी सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एक पत्र में कहा है कि प्‍लास्टिक से बने तिरंगों को ठीक से डिस्‍पोज करना एक समस्‍या है. राष्‍ट्रीय ध्‍वज को लेकर केंद्र सरकार ने कहा है कि प्‍लास्टिक के तिरंगे प्रयोग ना किए जाएं. राष्ट्रीय, सांस्कृतिक और खेल आयोजनों पर कागज के बने तिरंगे की जगह कई बार प्लास्टिक से बने तिरंगे का प्रयोग किया जाता है. गृह मंत्रालय की ओर से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि ऐसे आयोजनों पर केवल कागज के बने तिरंगे का उपयोग होना चाहिए. आपको बता दें कि स्वदेशी एप Koo प्लास्टिक तिरंगे का इस्तेमाल न करने को लेकर अभियान चला रहा है. जिसका सीएम योगी समेत देश के अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री, दिग्गज नेता, सेलिब्रिटीज और भारतीय खिलाड़ियों समर्थन कर रहे हैं. 

क्यों प्लास्टिक तिरंगे को कहें ना?
हर साल गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर कई समारोह के दौरान लोग प्लास्टिक के तिरंगे का इस्तेमाल करते हैं, लोग अपने बच्चों को भी प्लास्टिक के तिरंगे दे देते हैं. समारोह के बाद इन तिरंगों पर किसी का ध्यान नहीं जाता है और जाने अनजाने में लोग तिरंगे का अपमान कर बैठते हैं. प्लास्टिक के तिरंगे का विघटन भी मुश्किल होता है, जो हमारे पर्यावरण के लिए काफी हानिकारक है. इसलिए प्लास्टिक के तिरंगे का प्रयोग ना कर के हम पर्यावरण को तो बचाते ही हैं. साथ में तिरंगे की शान को भी बढ़ाते हैं.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights