बदायूं। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व राष्ट्रीय कैडेट कोर के द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर देशभक्ति की अलख जगाई जा रही है। जिसके अंतर्गत प्रतिमा स्वच्छता अभियान चलाया गया। ब्लूमिंगडेल्स इंटर कॉलेज की एनसीसी प्रभारी अपर्णा यादव के नेतृत्व में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय आवास विकास तथा ब्लूमिंगडेल्स के एनसीसी कैडेट्स ने नवादा स्थित भगत सिंह चौक पर स्थापित शहीद स्थल की प्रतिमाओं को जलाभिषेक कर स्वच्छ किया। कैडेट्स ने सफाई करने के बाद भगत सिंह सहित सभी प्रतिमाओं पर तिलक चंदन लगाकर शहीद स्थल को सुसज्जित भी किया। भगत सिंह की जीवन गाथा पर प्रकाश डालते हुए अपर्णा यादव ने कहा कि अपने राष्ट्र के प्रति निष्ठा और समर्पण का भाव जागृत करने के लिए हम सभी को अमर शहीद भगत सिंह से प्रेरणा लेनी चाहिए इस अवसर पर शिवम यादव,वैष्णवी गुप्ता,दाताराम,मोहम्मद आलीम, ज्योति गुप्ता,रूपलमान,प्रगति शाक्य, पारुल तोमर, रवीना,रितिका,नरगिस, अमित चौहान,अनुष्का शर्मा,अमन सिंह,अभय सिंह,जय जयंत दत्त पाठक, दीपक, हिमांशु चौहान,शिवेंद्र यादव,प्रदुमन,प्रदीप, कुलदीप आदि उपस्थित थे।