वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रत्येक बूथ पर खिलेगा कमलः राज्यमंत्री

WhatsApp Image 2021-08-13 at 6.23.29 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow


बदायूं। सदर विधानसभा क्षेत्र का भाजपा का सम्मेलन हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी, शक्ति केंद्र सत्यापन अधिकारी उपस्थित रहे।सम्मेलन को संबोधित करते हुए नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि आप सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत लगन एवं त्याग तपस्या के कारण आज देश एवं अंदर प्रदेश के अंदर भारतीय जनता पार्टी की सरकार चल रही है। आज पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है और यह सब आप जैसे देवतुल्य कार्यकर्ताओं के बदौलत संभव हुआ है। २०१४ लोकसभा चुनाव से लेकर २०१७ विधानसभा पुनः २०१९ लोकसभा चुनाव जीतना यह सब आपकी मेहनत का परिणाम है। आप लोगों ने जिला पंचायत का चुनाव हो चाहे ब्लाक प्रमुख का चुनाव हो सभी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने जी तोड़ मेहनत कर पूरे जनपद में पार्टी का परचम फहराया है। आगामी २०२२ विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है हम सभी कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक दृष्टि से जो भी जिम्मेदारी मिली है हम सभी अपनी अपनी जिम्मेदारी निभाए और २०२२ में भाजपा का परचम पूरे प्रदेश में पुनः फहराएं। आप लोगों ने बदायूँ विधानसभा का विधायक बना कर मुझे जो जिम्मेदारी दी मैंने आपके क्षेत्र के विकास के लिए आप के मान सम्मान के लिए हमेशा काम किया है। और आज विधानसभा क्षेत्र में जिस गांव मे आप जाएंगे जाएंगे जिस क्षेत्र में जाएंगे उस क्षेत्र में कहीं ना कहीं विकास कार्य के नाम का पत्थर आपको अवश्य दिखेगा। हम सभी कार्यकर्ता पुनः अपनी अपनी जिम्मेदारी समझ कर चुनाव की तैयारी में जुटे।
भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय ने कहा कि यह विधानसभा सम्मेलन बहुत महत्वपूर्ण है इस सम्मेलन में चुनिंदा कार्यकर्ता को बुलाया गया है आप सब संगठन की रीढ़ हो, आप सब की बदौलत २०२२ में हमको अपना परचम फहराना है। आगामी संगठनात्मक दृष्टि से हम सब लोग सेक्टर के अनुसार अपने- अपने बूथ पर जाएंगे और बूथ समितियों का सत्यापन करेंगे इसके साथ- साथ बूथ पर बैठक करेंगे एवं प्रत्येक बूथ समिति में बूथ पर रहने वाले सभी का समावेश हो।
आगामी १ सितंबर से निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ होने वाली है १ सितंबर से वोट बढ़ाने का काम हम लोगों को करना है। संगठन ने हमें जिस शक्ति केंद्र की जिम्मेदारी दी है हमें यह तय करना है कि हमारे शक्ति केंद्र से प्रत्येक बूथ से भारतीय जनता पार्टी विजई हो। मेरा बूथ- सबसे मजबूत मैं अपने बूथ को विजयी कैसे बनाऊं इसके लिए हमें पूरी मेहनत ईमानदारी से लगने की जरूरत है।
पिछडा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष हरीश शाक्य ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमने २०१७ चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी की सरकार देखी, उससे पहले बसपा की सरकार देखी किस प्रकार से प्रदेश के अंदर गुंडाराज – भ्रष्टाचार कायम था। आज प्रदेश के अंदर गुंडागर्दी खत्म हुई है। प्रदेश का चौमुखी विकास हुआ है प्रदेश में भय का माहौल खत्म हुआ है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीयत और नीति में कोई खोट नहीं, पूरे प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। इसके साथ- साथ आपने बदायूँ विधानसभा से महेश चंद्र गुप्ता को विधायक बनाकर लखनऊ भेजा, आज प्रदेश सरकार में मंत्री हैं और आप देखेंगे बदायूँ विधानसभा में जिधर जाएंगे- उधर विकास कार्य के पत्थर आपको देखने के मिलेंगे। इससे पहले की सरकारों ने केवल जनता को भ्रमित करने का काम किया विकास के नाम पर कोई काम नहीं हुआ। बंधुओं हमें पूरी लग्न मेहनत के साथ पार्टी का काम करना है और अपने- अपने सेक्टर पर भारतीय जनता पार्टी को विजई बनाना है और २०२२ में पुनः उत्तर प्रदेश में योगी जी की सरकार बने, उसके लिए अपने अपने क्षेत्र में जहां जो जिम्मेदारी मिली है, उस पर कमल खिलाने का हम सभी काम करेंगे।
नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष दीपमाला गोयल ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी चुनाव में जुटने की अपील की और सभी का आभार प्रकट किया।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव ने किया।
इस मौके पर विधानसभा संयोजक अंकित मौर्य युवा नेता विश्वजीत गुप्ता नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता बिनावर अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह मोर सिंह लोधी वजीरगंज अध्यक्ष अनुज सक्सेना सलारपुर अध्यक्ष नवरंग पाल जिला मंत्री मोनिका गंगवार रजनी मिश्रा अमित उपाध्याय पंकज शर्मा पंकज गुप्ता आदेश शर्मा राहुल सिंह नत्थूलाल वर्मा विजय सिंह लोधी हरेंद्र पटेल सत्यवीर पाल विजयरत्न सिंह अंकित शाक्य नीतीश वार्ष्णेय गोपाल शर्मा मनोज चंदेल हिमांशु कठेरिया अशोक गुप्ता छोटे लाल प्रजापति कालीचरण प्रजापति सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights