रमज़ान: महिला रोज़ेदारों ने माँगी ख़ुसूसी दुआएं

WhatsApp Image 2026-03-07 at 6.49.14 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। 17वें रमज़ान के मौके पर दरगाह नासिर मियाँ पर हाज़री देकर गुलपोशी कर महिला रोज़ेदारों ने ख़ुसूसी दुआ माँगी।इस मौके अक़ीदतमन्द वरदा अली ने दुआ में कहा कि आज हमने दरगाह पर हाज़री दी है और हज़रत नासिर मियाँ जैसे अज़ीम बुज़ुर्ग वली को वसीला बनाकर दुआ माँगी है कि या अल्लाह दुनियाभर में अमन-ओ-चैन बरकरार कर और युद्ध विराम फरमा।मज़लूमों की मदद फरमा, उनके दिलों को सुकून दे, जालिमों के इरादों को नाकाम कर दे। अल्लाह! अमन-ओ-चैन नाजिल फरमा, खून-खराबा बंद करवा दे, और सबको हिदायत दे। जंग केवल बेगुनाहों का खून बहाती है,जंग कभी भी किसी मसले का हल नहीं बल्कि हर पहलू से नुकसानदायक होती हैं,आज जिस तरह से मिसाइलों को इंसानी जानो पर गिराया जा रहा है यह सब देखकर दिल में बेचैनी होती है,अल्लाह दुनियाभर के लोगों हिदायत फ़रमाये और ज़रूरतमंदो की मदद अल्लाह फरमाएं और दहशतगर्दी का खात्मा फरमाएं,अल्लाह हम सबको अमन की राह पर चलाए और दुनिया से इस फसाद को दूर करे।
अल्लाहुम्मा आमीन
इस मौके पर वरदा अली,लुबना अली,बुशरा खान,समरीन खान,अमन फ़ातिमा,बीना शोएब,अशफ़ा सलीम,शम्मो बेगम,रानी शहाना,रेहाना नसीम,शबीना आदि सहित अन्य अक़ीदतमन्द शामिल रही।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights