यूपीएससी 2025 में बरेली की सुरभि यादव ने हासिल की 14वीं रैंक

WhatsApp Image 2026-03-07 at 6.49.18 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में बरेली के तीन होनहार युवाओं ने शानदार सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। जिसमें बजरंग एन्क्लेव की रहने वाली सुरभि यादव ने अखिल भारतीय स्तर पर 14वीं रैंक प्राप्त की है। इस उपलब्धि से जिले में खुशी का माहौल है और परिजनों व शुभचिंतकों में उत्साह देखा जा रहा है।
सुरभि यादव ने अपने चौथे प्रयास में यह बड़ी सफलता हासिल की है। 25 वर्षीय सुरभि वर्तमान में दिल्ली में केंद्र सरकार के माय भारत कार्यक्रम में उपनिदेशक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने जनवरी 2026 में इस पद पर ज्वाइन किया था। सुरभि की प्रारंभिक शिक्षा अलग-अलग स्कूलों में हुई और बचपन से ही उनका सपना आईएएस बनने का था। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए उन्होंने ग्यारहवीं में मानविकी विषय चुना और बाद में दिल्ली से इतिहास ऑनर्स में स्नातक किया। सिविल सेवा की तैयारी के लिए उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया के कोचिंग कार्यक्रम से भी मार्गदर्शन लिया।
सुरभि बताती हैं कि 2024 में उनका प्रीलिम्स भी क्लियर नहीं हुआ था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत जारी रखी। आखिरकार चौथे प्रयास में उन्हें यह सफलता मिली। उन्होंने कहा कि तैयारी के दौरान समय नहीं बल्कि लक्ष्य पर ध्यान देना जरूरी होता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights