ग्रामीणों में जागरूकता के संकल्प के साथ राजकीय महाविद्यालय की दो और इकाइयों का सात दिवसीय विशेष शिविर प्रारम्भ
बदायूं। राष्ट्रीय महाविद्यालय बदायूं की राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रों की भीमराव अम्बेडकर इकाई एवं छात्राओं की रानी लक्ष्मीबाई इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम रसूलपुर बिलहरी एवं ग्राम पड़ौवा में शनिवार को प्रारंभ हो गया। शिविरों का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने किया।अंबेडकर इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार एवं लक्ष्मीबाई इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ज्योति बिश्नोई के नेतृत्व में दोनों गांवों में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए। ग्राम पड़ौवा के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित शिविर का उद्घाटन मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण से किया गया। पहले दिन को संकल्पना दिवस के रूप में मनाया गया, जहां स्वयंसेविकाओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गान एवं लक्ष्य गीत गाकर अनुशासन एवं समर्पण का संकल्प लिया।मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने कहा कि NSS शिविर के माध्यम से स्वयंसेवी ग्रामीणों से जुड़ते हुए व्यक्तित्व निर्माण करते हैं तथा छात्राओं में सामाजिक उत्तरदायित्व एवं नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने बताया कि यह योजना व्यक्तित्व विकास के साथ देश निर्माण में योगदान का सशक्त माध्यम है। विशिष्ट अतिथि डॉ. अनिल कुमार ने इसे त्याग, समर्पण एवं सेवा की भावना का प्रतीक बताया। श्रीमती शशि प्रभा ने समय के सदुपयोग से राष्ट्र निर्माण पर जोर दिया, जबकि डॉ. प्रेमचंद ने जनहित मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ज्योति बिश्नोई ने आभार व्यक्त कर स्वयंसेविकाओं की टोलियां गठित कीं और दायित्वों की शपथ दिलाई। इस अवसर पर निखिल सिंह, ललिक राम, अनामिका, सरिता, पूर्णिमा तोमर, ज्योति सागर, वैष्णवी मिश्रा, अंशिका शर्मा, महिमा, वैष्णो, मुस्कान, साहिबा, पायल, पारुल, मोहिनी, इशू दीक्षित, प्रतीक्षा, हीरा, भावना, काजल, आकांक्षा, शीतल, श्रद्धा, सोनी, मनीषा, सलोनी, आरती, काम्या सिंह, प्रिया गोले, गायत्री आदि उपस्थित रहे।













































































