बदायूँ। सदर तहसील पर जिलाधिकारी अवनीश राय तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रुप से सदर तहसील पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील सदर पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उपस्थित रहकर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर अधिकांशत् शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया तथा संबंधित को निष्पक्ष जाँच कर विधिक निस्तारण करने के आदेश-निर्देश दिए गए । इसके अतिरिक्त अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 ह्रदेश कठेरिया द्वारा बिसौली तहसील पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उपस्थित रहकर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा उनके विधिक एवं समयबद्ध निस्तारण कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया । क्षेत्राधिकारी दातागंज श्री कृष्ण कुमार तिवारी द्वारा तहसील दातागंज पर उपस्थित रहकर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा उनके विधिक एवं समयबद्ध निस्तारण कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया ।