बरेली । होली के अवसर पर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संतोष गंगवार, राज्यपाल झारखंड, ने शिरकत कर समारोह की शोभा बढ़ाई। उन्होंने उपस्थित लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मीडिया लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है और समाज को सही दिशा देने में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम में मंडलायुक्त भूपेंद्र चौधरी, जिलाधिकारी अविनाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, एसपी सिटी मानुष पारिक, एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा , तथा नगर आयुक्त संजीव मौर्य , उपजा प्रेस क्लब के अध्यक्ष पवन सक्सेना , शोभित सक्सेना , अमरजीत बख्शी , प्रशांत पटेल , विमल भारद्वाज, आदेश प्रताप सिंह , अधीर सक्सेना, सौरभ अग्रवाल सहित अन्य अधिकारियों ने मंच साझा किया। सभी वक्ताओं ने मीडिया और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय और संवाद बनाए रखने पर जोर दिया तथा होली को आपसी भाईचारे और सौहार्द का पर्व बताया। समारोह में वरिष्ठ पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों और शहर के अनेक गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। रंग-गुलाल और आपसी मिलन के साथ कार्यक्रम हर्षोल्लास के माहौल में संपन्न हुआ। पत्रकार में अशोक गुप्ता , सिटिल गुप्ता , आलोक गुप्ता , कृष्ण राज , शिवम ठाकुर , पुत्तन सक्सेना, रनदीप सिंह , सुनील सक्सेना, अरविन्द कुमार , अशोक शर्मा, विजय शर्मा , विजय सिंह , अमल सैनी , बी एस चंदेल , प्रवीन सैनी, भीम मनोहर , अनूप मिश्रा , शशांक राठौर, आर बी लाल , इमरान , नीरज आनंद , सौरभ गुप्ता , मयंक गुप्ता , रविन्द्र , मिलन शर्मा , मनोज शर्मा , अरुण जायसवाल , अंकुर चौधरी , मनवीर यादव , संजय श्रीवास्तव, अजय मिश्रा , रफत अलम , फिरोज खान , सम्राट , प्रदीप सक्सेना सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।