बरेली। क्योलड़िया थाना पुलिस ने एक अभियुक्त को बी एन एस की धारा 108 में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस के अनुसार 27 फरवरी को वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना क्योलड़िया में सोनू पुत्र ओमप्रकाश, गुड्डी देवी पत्नी ओमप्रकाश, ओमप्रकाश पुत्र नन्हेलाल तथा नीलम पुत्री ओमप्रकाश निवासी कस्बा क्योलड़िया के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। सोमवार 3 मार्च को सुबह लगभग 08:50 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मुख्य अभियुक्त सोनू को धनौर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया किया गया पुलिस ने बताया कि अन्य नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध साक्ष्य संकलन की कार्रवाई जारी है। गिरफ्तार आरोपी सोनू पुत्र ओमप्रकाश, निवासी कस्बा क्योलड़िया, थाना क्योलड़िया, का रहने वाला है। वह कक्षा 10 तक शिक्षित बताया गया है। पुलिस टीम कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक वेद सिंह, उपनिरीक्षक अर्जित कुमार, कांस्टेबल सचिन कुमार तथा कांस्टेबल सुमित यादव शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है।