होली मिलन समारोह में व्यापारियों का सम्मान, एक-दूसरे के गले मिलकर मनाई होली

WhatsApp Image 2026-03-05 at 5.11.56 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। उद्योग व्यापार सुरक्षा मंडल के अध्यक्ष गौरव सक्सेना के नेतृत्व में कटरा मानराय स्थित बड़े बाजार मेन गली में व्यापारी पुनीत भसीन के प्रतिष्ठान दीपक ट्रेडर्स पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में व्यापारियों ने आपसी सौहार्द और उत्साह के साथ एक-दूसरे को तिलक लगाकर गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर अध्यक्ष गौरव सक्सेना ने संगठन के सक्रिय पदाधिकारियों को मुख्य सम्मान की श्रेणी में रखते हुए पगड़ी पहनाकर तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में दिलीप खुराना, चेतन गुजराल, शिवम सक्सेना, केतन अरोड़ा, अंकित खंडूजा और पुनीत अनेजा शामिल रहे।
इसके साथ ही अन्य सदस्यों को भी होली पटका पहनाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें अमित कंचन, आकाश शर्मा, ललित मिगलानी, अनिल खेड़ा, सत्यम सक्सेना, नवीन राजपूत, शिशिर श्रीवास्तव, शैलेंद्र सिंह, गगनदीप सोनकर और पुनीत अग्रवाल प्रमुख रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष गौरव सक्सेना ने कहा कि समय-समय पर साथियों का उत्साहवर्धन और सम्मान करना बेहद जरूरी है। व्यापारी वर्ग परिवार, व्यापार और सामाजिक जिम्मेदारियों में इतना व्यस्त रहता है कि उसे अपने लिए समय नहीं मिल पाता, ऐसे में संगठन द्वारा सम्मानित किए जाने से उनमें सकारात्मक ऊर्जा और गर्व की भावना पैदा होती है।
उन्होंने मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए युद्ध में मारे गए लोगों के प्रति शोक जताया और सभी साथियों के साथ दो मिनट का मौन रखकर शांति की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा विश्व कल्याण और शांति का संदेश देता आया है और हमें भी इसी भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
समारोह में गौरव सक्सेना अध्यक्ष , दिलीप खुराना, चेतन गुजराल, शिवम सक्सेना महामंत्री , केतन अरोड़ा कोषाध्यक्ष , अंकित खंडूजा राजेंद्र नगर इकाई अध्यक्ष, पुनीत अनेजा, अमित कंचन, आकाश शर्मा, ललित मिगलानी, अनिल खेड़ा, सत्यम सक्सेना, नवीन राजपूत, शिशिर श्रीवास्तव, शैलेंद्र सिंह, गगनदीप सोनकर, पुनीत अग्रवाल सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights