बदायूँ में होली के रंग, खाकी के संग,गुलाल से रंगी वर्दी, पुलिसकर्मियों ने खूब खेली होली

WhatsApp Image 2026-03-05 at 3.47.40 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ।होली पर्व के दूसरे दिन आज पुलिस लाइन्स में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया । कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 ह्रदेश कठेरिया,अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी,समस्त क्षेत्राधिकारीगण एवं थाना प्रभारीगण व अन्य अधि0गण/कर्म0गण की गरिमामयी उपस्थिति रही । इस दौरान आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं समरसता का वातावरण परिलक्षित हुआ ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को रंग एवं गुलाल लगाकर,गले मिलकर होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई । कार्यक्रम के दौरान सभी को जलपान कराया गया तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मिलन सम्पन्न हुआ ।
इस अवसर पर एसएसपी ने सभी से होली पर्व को शांति, सौहार्द एवं सामाजिक समरसता के साथ मनाने की अपील की तथा जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतर्क एवं समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया । समारोह हर्षोल्लास एवं पारस्परिक सद्भाव के वातावरण में सम्पन्न हुआ ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 हृदेश सिंह कठेरिया के नेतृत्व में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष तथा पुलिस कार्यालय/पुलिस लाइन के पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा अथक प्रयास मेहनत व लगन से अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए रंगो के त्योहार होली को सकुशल एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया गया । अतिसंवेदनशील/संवेदनशील इलाकों में भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस टीमों, क्यू.आर.टी. व स्वाट/सर्विलांस टीम तथा ड्रोन कैमरों द्वारा विशेष नजर रखी गयी । जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपनी-अपनी पुलिस टीमों के साथ थाना क्षेत्र में लगातर गस्त एवं पेट्रोलिंग करते हुए जनता से संवाद स्थापित किया गया तथा प्रत्येक बीट के गांव में जनता के व्यक्तियों की लोकल टोली बनाई गयी जो अपने क्षेत्र की कुशलता से थाना प्रभारी के अवगत कराते रहे। थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र की प्रत्येक बीट में क्विक रेस्पान्स टीम नियुक्त की गयी थी जिससे छोटी से छोटी घटना का भी तत्काल संज्ञान लिया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में पुलिस सोशल मीडिया सेल रही एक्टिव मोड पर पहले ही चिह्नित कर लिये थे खुरापाती व्यक्तियों के सोशल मीडिया एकाउण्ट लगातार चल रही निगरानी, सोशल साईटस एवं टीवी खबरों की लगातार की जा रही थी मॉनिट्रिंग, अफवाहों/ भ्रामक खबरों को भी लगातार चिन्हित करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को संज्ञानित कराकर सम्बन्धित थाना के माध्यम से कार्यवाही करायी गयीं ।डायल 112 की पी0आर0वी0 द्वारा भी विशेष सतर्कता बरती गयी,सभी इवेन्ट पर बहुत अल्प समय में त्वरित कार्यवाही करते हुए जनता को सुरक्षा का अहसास कराया गया। पुलिस कंट्रोल रुम की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही सभी सूचनाओं को समय से जनपदीय थानो को प्रेषित कर आदेश निर्देशो का पालन कराया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,बदायूँ द्वारा “बदायूँ पुलिस” की सराहना करते हुये सभी पुलिसकर्मियों को सतर्कतापूर्ण, संयमित व्यवहार तथा उच्चकोटी का अनुशासन दिखाते हुए ड्यूटी करने पर बधाई दी गयी । सभी जनपदवासियों के स्नेहपूर्ण आशीर्वाद, सहयोग से होली का त्योहार शांतिपूर्ण वातावरण में सौहार्दपूर्वक तरीके से सकुशल सम्पन्न कराने हेतु बहुत बहुत आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया। पीस कमेटी के सदस्यों और जनप्रतिनिधियों को पुलिस/प्रशासन का सहयोग देने के लिये उनके द्वारा किये गये कार्यो की मुक्त कण्ठ से प्रशंसा की गयी। इन सभी सदस्यों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों के बीच जाकर संवाद स्थापित किया गया तथा आपसी भाईचारे के साथ त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने की अपील गयी थी ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights